[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘भारत रत्न’ स्वर साम्राज्ञी पंचतत्व में हुईं विलीन, PM मोदी ने पाँव छू दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय

‘भारत रत्न’ स्वर साम्राज्ञी पंचतत्व में हुईं विलीन, PM मोदी ने पाँव छू दी श्रद्धांजलि

admin
Last updated: April 17, 2026 12:33 pm
admin
Share
SHARE

‘भारत रत्न’ स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उन्हें उनके छोटे भाई हृदयनाथ और भतीजे आदित्य ने शिवाजी पार्क में मुखाग्नि दी। लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनका दर्शन करने के लिए हजारों लोग सड़कों पर उतर आए।

मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें 7:16 बजे मुखाग्नि दी गई। इस दौरान लता मंगेशकर की बहनें उषा, आशा और मीना भी मौजूद रहीं। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता दीदी की पार्थिव देह को पुष्पचक्र अर्पित कर उनके पाँव छूकर अंतिम प्रणाम किया। इसके बाद तीनों सेनाओं ने भी उन्हें अंतिम प्रणाम किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी चीफ शरद पवार, पूर्व सीएण देवेंद्र फडणवीस समेत कई अन्य हस्तियाँ लता दीदी के अंत्येष्टि संस्कार के मौके पर मौजूद रहीं।

इस अवसर पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), शाहरुख खान (Sharukh Khan), जावेद अख्तर (Javed Akhtar), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachhan), श्रद्धा कपूर (shraddha Kapoor), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आमिर खान (Aamir Khan) समेत तमाम सितारे भी मौजूद रहे। बता दें कि स्वर साम्राज्ञी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गोवा की वर्चुअल रैली की थी। गौरतलब है कि लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा के दौरान वहाँ का माहौल पूरी तरह से देशभक्ति भरा हो गया था। हर किसी जुबान पर ‘वंदे मातरम’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाना था। लोगों की आँखें नम थीं।

गौरतलब है कि लता दीदी (92) का देहांत 6 फरवरी 2022 को हुआ। 8 जनवरी 2022 को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें न्यूमोनिया हो गया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी हालत में सुधार के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट भी हट गया था, लेकिन 5 फरवरी को उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। लता दीदी के इस तरह से छोड़ के जाने के बाद उनके सम्मान में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राहुल गाँधी ने सिद्धू को दिया झटका, चन्नी को घोषित किया पंजाब में कॉन्ग्रेस का CM चेहरा
Next Article विमान ईंधन आ सकता है जीएसटी के दायरे में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?