राष्ट्रीयPM मोदी 27 अप्रैल को सभी CM से करेंगे बात और ‘लॉकडाउन’...

PM मोदी 27 अप्रैल को सभी CM से करेंगे बात और ‘लॉकडाउन’ को लेकर लेंगे एक और बडा फैसला !

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। ऐसे में जारी लॉकडाउन को लेकर भी जनता के मन में तमाम सवाल हैं कि क्या इसे फिर आगे बढ़ाया जाएगा या इसमें राहत दी जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी कोरोना के हालात पर सभी राज्यों के सीएम से बात करेंगे। ये बातचीत 27 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

ये तीसरा मौका होगा जब पीएम मोदी कोरोना के हालात पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बात करेंगे। इस दौरान लॉकडाउन की भी समीक्षा की जाएगी। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बातचीत के दौरान लॉकडाउन पर कोई नया फैसला लिया जा सकता है।

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान 50 लोगों की मौत हो गई है और इस दौरान संक्रमण के 1383 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के अनुसार देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 20471 हो गई है। हालांकि, उपचार के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3960 हुई है। यह आंकड़ा संक्रमण की चपेट में आए मरीजों का 19.36 प्रतिशत है।

इस बीच कोरोना के खिलाफ देशव्यापी अभियान में अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के रूप में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एक अध्यादेश जारी करने और इसके लिये महामारी अधिनियम 1897 में संशोधन करने के मंत्रालय के प्रस्ताव को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी भी दे दी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories