[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Poco M3 : स्मार्टफोन की फोटो हुई लीक, 6,000mAh की बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च
राष्ट्रीय

Poco M3 : स्मार्टफोन की फोटो हुई लीक, 6,000mAh की बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

admin
Last updated: April 17, 2026 1:33 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Poco M3 स्मार्टफोन 24 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही पोको एम3 की फोटो लीक हो गई है, जिसमें इसके डिजाइन को देखा जा सकता है। यह जानकारी माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट से मिली है। इसके अलावा कंपनी ने पोको एम3 के स्क्रीन साइज का भी खुलासा किया है।

माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर टेक टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने अपकमिंग पोको M3 की फोटो साझा की है। फोटो में देखें तो पोको एम3 स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले के साथ डुअल-टोन फिनिश बैकपैनल दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ राइट साइड में वॉल्यूम बटन मिलेंगे।

Poco M3 के रियर पैनल को देखें तो इसके टॉप राइट कॉर्नर में कंपनी का लोगो लगाया गया है। इसके अलावा लीक रेंडर से यह भी पता चला है कि इस अगामी डिवाइस को ब्लैक, ब्लू और येलो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

POCO M3 की संभावित स्पेसिफिकेशन

कंपनी के अनुसार, POCO M3 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी है। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस अपकमिंग डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम Snapdragon 662 प्रोसेसर और 4GB रैम देगी। इसके साथ ही यूजर्स को इस हैंडसेट में 48MP कैमरे के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

[object Promise]
Poco M3 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले ही फोटो लीक हो गई है। लीक फोटो को देखें तो यह स्मार्टफोन पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा। इसके अलावा यूजर्स को इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।

POCO M3 की संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी POCO M3 स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में रखी जा सकती है। लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

POCO M2 

आपको बता दें कि कंपनी ने सितंबर में POCO M2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। POCO M2 स्मार्टफोन में 6.53 इंच की बड़ी फुल एचडी प्लस डिस्पले मिलेगी। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए POCO M2 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है। फोन में MediaTek Helio G80 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। वही ग्राफिक्स के तौर पर ARM Mali-G52 GPU का यूज किया गया है, जिसे गेमिंग के लिहाज से काफी बेहतर माना जाता है।

POCO M2 में क्ववॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जबकि अन्य कैमरा 8MP वाइड एंगल कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वही माइक्रो फोटोग्राफी के लिए 5MP का माइक्रो कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP AI सेल्फी कैमरा दिया गया है।  फोन में पावरबैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article देश के बैंकिंग ढांचे में व्यापक बदलाव संभव, आरबीआइ के पैनल की सिफारिश…
Next Article पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी….

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?