राष्ट्रीयकुशीनगर में पडरौना-सेवरही मार्ग सिधुवा स्थान में बाइक सवार युवक को ठोकर...

कुशीनगर में पडरौना-सेवरही मार्ग सिधुवा स्थान में बाइक सवार युवक को ठोकर मार भाग रहे जीप कमांडर चालक को पुलिस ने दबोचा

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना सेवरही जाने मार्ग पर सोमवार को सिधुआ स्थान के निकट लाला चौक पर बाइक सवार युवक को ठोकर मार भाग रहे जीप कमांडर चलाक को पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया.इस दौरान जीप कमांडर की ठोकर से घायल युवक को इलाज चल रहा है.जबकि पुलिस कमांडर जीप समेत चालक को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पडरौना क्षेत्र के गांव हरका टोला हनुमंत गिरी निवासी अभिषेक पुत्र मैनेजर कुशवाहा उम्र 20 सोमवार को अपने घर से बाइक लेकर सिधुवा बाजार को निकला था कि पडरौना से सेवरही की तरफ तेज रफ्तार में आ रहे जीप कमांडर के वाहन चालक ने ठोकर मार भागने लगा.उधर मौके पर मौजूद निगम उर्फ डब्लू अंसारी व समाजसेवी संतोष कुशवाहा ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा पुलिस को सूचना दी।
इस दौरान सूचना पर स्थानीय सिधुवा चौकी पर तैनात सिपाहियों में गिरिजेश गुप्ता,दिलीप कुमार ने अपने बाइक से पीछा कर रहे थे.कि चालक सेमरिया हनुमानगंज गांव के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पास चलते वाहन से कूदकर भागने कोशिश करने लगा जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया.ऐसे में अनियंत्रित होकर कमांडर नहर की पटरी पर ही खड़ी हो गई.जहां जीप कमांडर में बैठे एक महिला समेत दो लड़कियां बाल-बाल नहर में गिरने से बच गईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से वाहन समेत चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने थाने में लाकर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories