राष्ट्रीयचंदौली : शातिर नक्सली संग पुलिस मुठभेड़, पिस्टल और कारतूस संग गिरफ्तार

चंदौली : शातिर नक्सली संग पुलिस मुठभेड़, पिस्टल और कारतूस संग गिरफ्तार

[object Promise]

चंदौली, शहाबगंज के हनुमान मंदिर के समीप मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बिहार प्रांत के भभुआ जिले के नीबी गांव के रहने वाले शातिर नक्सली धर्मवीर उर्फ घासू पासी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल व कारतूस के साथ बाइक बरामद की गई। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली। नक्सली के खिलाफ भभुआ के चांद थाना में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

[object Promise]
शहाबगंज के हनुमान मंदिर के समीप मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बिहार प्रांत के भभुआ जिले के नीबी गांव के रहने वाले शातिर नक्सली धर्मवीर उर्फ घासू पासी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल व कारतूस के साथ बाइक बरामद की गई।

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय को रविवार की रात सूचना मिली कि शातिर नक्सली शहाबगंज के रास्ते कहीं जाने की फिराक में हैं। इस पर उन्होंने पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर हनुमान मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी। इसी बीच एक व्यक्ति बाइक से आता दिखा। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस टीम पर पिस्टल से फायर झोंकते हुए भागने का प्रयास करने लगा।

हालांकि, फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। खुद को बचाते हुए दौड़ाकर उसे धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी पिस्टल, खोखा व कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने थाने में लाकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने नक्सली गतिविधियों में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घासू पासी नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है। बिहार प्रांत के चांद थाने में उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके आधार पर स्थानीय बदमाशों की धर-पकड़ में आसानी होगी। पुलिस अपराध व तस्करी पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस टीम में उपनिरिक्षक रमेश प्रसाद, आनंद प्रजापति, शिवकुमार यादव, कांस्टेबल संजय कुमार रतन, रामप्रवेश यादव शामिल थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories