शालिनी को तलाश रही पुलिस को झटका, भाई बोला-फैसल ने किया बहन का ब्रेन वॉश

कानपुर धर्मांतरण कर निकाह का दावा करने वाला वीडियो वायरल करके चर्चा में आई शालिनी यादव को तलाश कर रही पुलिस को तब झटका लगा, जब शालिनी द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में बयान दर्ज कराने की जानकारी मिली। कोर्ट ने शालिनी को सुरक्षा प्रदान कर दी है। वहीं जूही लाल कॉलोनी के मोहम्मद फैसल, जिस पर लव जिहाद का आरोप लग रहा है, उसका पूरा परिवार घर पर ताला लगा फरार हो गया है। शालिनी के स्वजनों ने उसपर घर से दस लाख रुपये भी ले जाने का आरोप लगाया है।

शालिनी को तलाश रही पुलिस को झटका, भाई बोला-फैसल ने किया बहन का ब्रेन वॉश
भाई ने कहा एक शालिनी को परिवार से मिला दें इसके बाद वो जो फैसला लेगी मंजूर होगा घर से दस लाख रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया है।

बर्रा-6 निवासी जयचंद यादव की बेटी शालिनी यादव का लव जिहाद का मामला अब तूल पकड़ चुका है। 29 जून को घर से परीक्षा देने जाने की बात कहकर निकली शालिनी वापस नहीं आई तो घरवालों ने जूही लाल काॅलोनी निवासी फैसल और उसके परिवार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद शालिनी ने फेसबुक पर फैसल के साथ वीडियो वायरल करके धर्म परिवर्तन करके फैसल से निकाह कर लेने का दावा किया था।

लव जिहाद का मामला सामने आते ही हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया तो पुलिस ने शालिनी की तलाश शुरू की। घर वालों ने शालिनी पर दस लाख रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया है, फतेहपुर में तलाश के बाद पुलिस टीम अब उसे गाजियाबाद में ढूंढ रही थी।

गाजियाबाद गई किदवई नगर पुलिस तीन दिन बाद भी शालिनी को बरामद नहीं कर पाई है। बाबूपुरवा सीओ आलोक सिंह का कहना है कि दबिश जारी है। शालिनी के भाई विकास ने बताया कि हाईटेक पुलिस शालिनी को बरामद नहीं कर पाई। फैसल ने उसका ब्रेनवॉश कर रखा है।

विकास का कहना है कि 15 दिन के लिए शालिनी को उनके हवाले कर दें, इसके बाद वह जो फैसला लेगी, मंजूर होगा। सोशल मीडिया पर वायरल तीन वीडियो के बारे में विकास ने बताया कि तमंचे के बल पर शालिनी से सबकुछ बुलवाया जा रहा है। इधर, फैसल के घर पर ताला लटक रहा है, पूरा परिवार भाग गया है।

शालिनी से फिजा बनी बर्रा की युवती के मामले में कानपुर पुलिस को बड़ा झटका लगा है। पुलिस शालिनी की तलाश कर रही थी कि उसका स्थानीय अदालत में बयान दर्ज कराए, लेकिन उसने सोमवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट में अपने 164 के बयान दर्ज करा दिए। उसके द्वारा जान का खतरा बताए जाने पर अदालत ने प्रेमी जोड़े को सुरक्षा देने का आदेश भी दिया है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि शालिनी के अदालत में दिए गए बयान को अवलोकन के लिए मंगाया गया है, जिसमें उसने अपनी मनमर्जी से शादी करने का बयान दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img