राष्ट्रीयफिर उठा मध्य प्रदेश में सियासी तूफ़ान, अब सिंधिया को केंद्रीय मंत्री...

फिर उठा मध्य प्रदेश में सियासी तूफ़ान, अब सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग

[object Promise]

भोपाल। लंबे समय से देश में सियासी घमासान ठन्डे बस्ते में चला गया था. केवल कोरोना संक्रमण पर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र सियासत कर रही थी। अब मध्यप्रदेश में राजनितिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने हुए एक महीना बीत चुका है. इसके साथ ही कुछ नए मंत्री भी सरकार का हिस्सा बने हैं।

अब कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक उन्हें केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री पद देने की मांग कर रहे हैं. मध्यप्रदेश की सियासत में ऐतिहासिक उलटफेर के सूत्रधार ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे. उन्होंने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को पलटते हुए भाजपा की सरकार बनवा दी. अपने समर्थक विधायकों और मंत्रियों का इस्तीफा दिलवाकर सिंधिया ने कमलनाथ सरकार को अल्पमत में ला दिया. बाद में पूरे दलबल के साथ ज्योतिरादित्य ने भाजपा का हाथ थाम लिया. भाजपा ने सिंधिया से जो राज्यसभा में भेजने का वादा किया था जो उसने निभा भी दिया है।

लेकिन अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक चाहते हैं कि सिंधिया जल्दी से जल्दी मोदी सरकार में मंत्री बनाये जाएं क्योंकि भाजपा की तमाम मांगों को उन्होंने पूरा कर दिया और अब भाजपा की जिम्मेदारी है कि वो ज्योतिरादित्य सिंधिया कि इच्छाएं पूर्ण करे. मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करके इस बात की मांग भी रख दी है. हालाँकि, अभी तक इस मामले पर कोई फैसला नहीं आया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories