[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लोकप्रिय पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramanian) का लंबी बीमारी के बाद निधन
राष्ट्रीय

लोकप्रिय पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramanian) का लंबी बीमारी के बाद निधन

admin
Last updated: April 17, 2026 1:43 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मुंबईः लोकप्रिय पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramanian) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. उन्होंने शुक्रवार को चेन्नई के एमजीएएम हेल्थकेयर अस्पताल में आखिरी सांस ली. बालासुब्रमण्‍यम बीते 5 अगस्ते से अस्पताल में एडमिट थे. हाल ही में अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया था. जिसमें बताया गया था कि बीते 24 घंटों से उनकी हालत काफी गंभीर हो गई है. हालांकि, उन्हें पहले ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, लेकिन इसके बाद भी उनकी हालत बिगड़ने लगी. एसपी बालासुब्रमण्मय के निधन की खबर के बाद पूरा मनोरंजन जगत शोक में डूबा है ।

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या सहित कई बॉलीवुड और टॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए एसपी बालासुब्रमण्यम को श्रद्धांजली दी है. सौंदर्या ने दिग्गज गायक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले.’ एक्ट्रेस त्रिशा ने भी एसपी बालासुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि दी है. एक्ट्रेस राम्या कृष्णनन ने लिखा- ‘आप इतने विशेष हैं कि आपको कभी नहीं भुलाया जा सकता है, आपकी आत्मा की शांति और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना.‘

अक्षय कुमार ने भी दिवगंत सिंगर को श्रद्धांजलि दी है. एक्टर लिखते हैं- ‘एसपी बालासुब्रमण्मय जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत ही दुखी हूं. कुछ ही महीनों पहले लॉकडाउन के बीच एक वर्चुअल कॉन्सर्ट में मेरी उनसे बात हुई थी. वह स्वस्थ लग रहे थे. जीवन वास्तव में अप्रत्याशित हैं. मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं.’
एआर रहमान ने भी सोशल मीडिया के जरिए एसपी बालासुब्रमण्मय को श्रद्धांजलि अर्पित की है. जॉनी लीवर लिखते हैं- ‘श्री #SPBalasubramaniam गरु के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं. यह न केवल फिल्म बिरादरी बल्कि हमारे राष्ट्र के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है. हमारी प्रार्थना और परिवार के प्रति संवेदना. उनकी आत्मा को शांति मिले.’

अदिति राव हैदरी ने एसपी बालासुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले सर. आप हमेशा के लिए सच्चे प्यार की आवाज बने रहेंगे. परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना और प्रार्थना.’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आईपीएल-13 : बल्लेबाजी क्रम में चाहेंगी चेन्नई, दिल्ली सुधार
Next Article कोलकाता पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक की मौत पर राज्यपाल ने जताया शोक

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?