राष्ट्रीयघर बैठे योजना की जानकारी ले सकेंगी गर्भवती महिला-सीएमओ

घर बैठे योजना की जानकारी ले सकेंगी गर्भवती महिला-सीएमओ

घर बैठे योजना की जानकारी ले सकेंगी गर्भवती महिला-सीएमओ

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 28 अगस्त/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिये राज्य सरकार की ओर से हेल्प लाइन नम्बर 7998799804 जारी किया गया है। इस नम्बर पर जिले की कोई भी गर्भवती महिला घर बैठे योजना के बारे में जानकारी ले सकती है। इस नम्बर पर फोन करने से गर्भ के दौरान कैसे खान-पान और इलाज करायें। इस बारे में भी जानकारी मिलेगी। साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया जान सकती है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिये राज्य सरकार प्रयास कर रही है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कोई भी परेशानी न हो, इसके लिये समय-समय पर आशा व ए0एन0एम0 के माध्यम से योजना का प्रचार किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी कुछ महिलायें योजना के लाभ से छूट जा रही है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिये हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर 7998799804 पर कॉल करके गर्भवती महिलायें घर बैठे योजना की जानकारी ले सकती है। साथ ही पंजीकरण चिकित्सीय सलाह और गर्भ के दौरान क्या सेवन करे इसकी भी जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि योजना की शुरूआत जनवरी, 2017 से अगस्त, 2020 तक कुल लक्ष्य 46243 लाभार्थी का पंजीकरण होना था, जिसके सापेक्ष 16 अगस्त, 2020 तक 44519 लाभर्थियों की फीडिंग हो चुकी है। जो लक्ष्य के सापेक्ष 96.27 प्रतिशत है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories