गोल्डेन कुशवाहा
पडरौना कुशीनगर तमकुहीराज। बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने एवं उनकी दक्षताओं के विकास के लिए 100 दिनों तक चलने वाले महाअभियान के तहत प्रेरणा ज्ञान्तोत्सव संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीआरसी तमकुही में गुरूवार को आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने कहा कि टीएलएम से शिक्षण कार्य में सरलता व रोचकता आती है,छात्रों में समझ की भावना का विकास होता है। उपजिलाधिकारी तमकुहीराज ए आर फारुखी ने कहा कि आप और हम किसी न किसी गुरु के माध्यम से ही शिक्षा ग्रहण किया है,गुरु देवतुल्य होता है।
गुरु अपनी शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देता है।भाजपा नेता विजय राय ने कहा कि सरकार ,नौनिहालों के शिक्षा के लिए काफी संजीदा है।छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। इसके पूर्व बीएसए,बीईओ,डीसी ट्रेनिंग सत्येन्द्र मौर्य ने संयुक्त रुप से ब्लाक स्तरीय टीएलएम मेला का अवलोकन किया। कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही अजय कुमार तिवारी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व एबीआरसी अमरनाथ यादव,प्राथमिक संघ मंत्री देवेन्द्र ओझा,जूनियर संघ अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा,जूनियर संघ मंत्री अंजनी सिंह,जिला उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद, अटेवा अध्यक्ष अजय सिंह,मिडिया प्रभारी राजू सिंह,मिडिया प्रभारी अजय शर्मा,पूर्व बीआरसी मिनहाज अहमद सिद्दीकी,राजेश प्रसाद,अनिता भारती,सैयदा जहाआरा खातून,बृन्दा चौधरी,फरीदा नेशा,रीतू सिंह,पूजा,रुबी चौरसिया,मंजूषा कुशवाहा,पूनम,विद्योतमा वर्मा,संगीता,रेखा,अंजू,विन्ध्यवासिनी,ज्ञानचंद तिवारी,बबलू जायसवाल,प्रभात कुमार,अमित तिवारी,सुजीत सिंह,कृष्ण गोपाल चतुर्वेदी,संतोष राय,श्रीराम यादव,सुरेन्द्र राय,प्रदीप शुक्ला,मोबिन अहमद,सज्जाद आलम,सत्येन्द्र सिंह,देवेश तिवारी,मनोज राय,आमोद उपाध्याय,वसी अहमद,सर्वेश शर्मा,विन्देश्वरी वर्मा,पल्लवी,अंकिता,ममता,अंजू यादव,सरोज शर्मा,श्वेता पांडेय,प्रगति, अल्का,राहुल सिंह,अवधेश वर्मा,अनिल यादव,जयप्रकाश कुशवाहा,राजकुमार पाल,जितेन्द्र यादव, कुशवाहा,सुरेन्द्र कुशवाहा,गुलशन कुमार, मसूद,गोरख राय,घनश्याम प्रसाद,सत्यनारायण प्रसाद,कृपा प्रसाद,नीरज कुमार,बिजली प्रसाद,आनंद सिंह,राघवेन्द्र शाही,अजय कुमार,विजय यादव,कृष्ण कुमार तिवारी,प्रद्युम्न राय,गुलशन कुमार,अमित कुमार,आदि उपस्थित रहे।

