केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘स्वामित्व योजना’’ का प्रधानमंत्री ने किया शुभारम्भ

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

मील का पत्थर साबित होगा स्वामित्व योजना-जिलाधिकारी।

सुलतानपुर 11 अक्टूबर/केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी नवीन ड्रोन प्रोद्यौगिकी ग्रामीण सर्वेक्षण ‘‘स्वामित्व योजना’’ का शुभारम्भ आज करते हुये मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा देश भर के एक लाख लोगों को ‘‘ग्रामीण आवासीय अभिलेख(घरौनी)’’/प्रापर्टी कार्ड का डिजिटल वितरण किया गया। उन्होंने लाइव प्रसारण के माध्यम से स्वामित्व योजना लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।मा0 प्रधानमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस योजना के शुभारम्भ से देश आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। स्वामित्व योजना के तहत ‘‘ग्रामीण आवासीय अभिलेख(घरौनी)’’ का उपयोग कानूनी दस्तावेज के रूप में प्रयोग करने पर गांवो में विवादों की समाप्ति होगी। गांवो का सटीक लैण्ड रिकार्ड होने के साथ-साथ आर्थिक उपार्जन की सम्भावना भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि गांवो में रहने वाले गरीब परिवारों को स्वरोजगार सृजन के लिये बैंकों द्वारा आसानी से कर्ज आदि की सुविधायें भी मुहैया करायी जा सकेंगी। गांवो का सटीक लैण्ड रिकार्ड होने से ग्राम पंचायतों मे बनने वाले स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक शौचालय आदि का कार्य विवादरहित व त्वरित गति से कराया जा सकेगा। इससे गांवो का विकास भी तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रत्येक ग्राम पंचायतों का काम-काज आनलाइन एवं जीयो टैगिंग के साथ-साथ पारदर्शिता से कराया जायेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग हाल में लाइव प्रसारण के पश्चात इस पायलट प्रोजेक्ट स्वामित्व योजना के बारे में बताया कि स्वामित्व योजना में जनपद के 10 गॉव को चयनित किये गये हैं, सदर तहसील के विकास खण्ड कूरेभार के अन्तर्गत ग्राम पकड़ी, पूरेसागरपुर, ब्रम्हरौली, धर्मदासपुर, चकचुरावनपुर, मरियमपुर, धौरहरा, मुजेश, माधवपुरशुकुल व कसमऊ है। जिलाधिकारी श्री गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन व उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल ने आज एनआईसी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग हाल में ग्राम धर्मदासपुर के भू-स्वामियों/लाभार्थियों को ‘‘ग्रामीण आवासीय अभिलेख(घरौनी)’’/प्रापर्टी कार्ड वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना की शुरूआत होने से आप लोगों के जीवन में मील का पत्थर यह कार्ड साबित होगा और ग्रामीणों अपनी सम्पत्ति के स्वामित्व का दस्तावेज होगा। इसके माध्यम से आप लोग बैंक लोन सहित कई वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इसी क्रम में तहसील सदर सभाकक्ष में ग्राम पकड़ी, ब्रम्हरौली और पूरेसागर का वितरण 188 सुलतानपुर के मा0 विधायक सूर्यभान सिंह के द्वारा सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी सदर व तहसीलदार सदर के नेतृत्व में लाभार्थियों को ‘‘ग्रामीण आवासीय अभिलेख(घरौनी)’’/प्रापर्टी कार्ड वितरण कराया गया। तहसील सभाकक्ष में उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी के स्वामित्व योजना के कार्यक्रम का शुभारम्भ से लेकर उदबोधन के समाप्ति तक लाइव प्रसारण उपस्थित व्यक्तियों द्वारा देखा गया।तत्पश्चात मा0 विधायक द्वारा अधिकार अभिलेख/घरौली के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला गया। विकास खण्ड कूरेभार के सभाकक्ष में मा0 विधायक सीताराम वर्मा 189 सदर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी व नायब तहसील व खण्ड विकास अधिकारी कूरेभार की उपस्थिति में ग्राम चुकचुरावनपुर व मरियम के लाभार्थियों को अधिकार अभिलेख/घरौली पत्र का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त तहसील सदर के अन्य 04 ग्रामों क्रमशः धौरहरा, मूजेश, कसमऊ व माधवपुरशुकुलपुर के लाभार्थियों को अधिकार/अभिलेख (घरौनी) पत्र का वितरण सम्बन्धित गॉव के राजस्व निरीक्षण द्वारा स्थानीय जन प्रतिनिधियों के माध्यम से सन्दर्भित गॉव में जाकर किया गया। जनपद में उक्त कार्यक्रम सफल रहा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img