राष्ट्रीयप्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को दी...

प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

[object Promise]

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इंडिया गेट के पास पहुंचकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। गार्ड कमांडर ने पारंपरिक बिगुल की धुन ‘दि लास्ट पोस्ट’ पर अपनी सलामी दी। वर्दी में उपस्थित सभी अधिकारियों ने भी इस दौरान सलामी दी, जबकि अन्य सभी ‘सावधान की मुद्रा’ में खड़े रहे। ‘दि लास्ट पोस्ट’ के बाद दो मिनट तक मौन रखा गया।

इसके बाद बिगुल बजाने के माध्यम से इस मौन अवधि को समाप्त किया गया और गार्ड कमांडर ने सभी को अपने-अपने हथियारों के साथ दी जाने वाली सलामी ‘सलामी शस्त्र’ का आदेश दिया।

इस खास मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और भारतीय वायु सेना प्रमुख (आईएएफ) एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories