राष्ट्रीय‘गुड न्यूज’, Priyanka Chopra-Nick Jonas ने दी फैंस को, इस वजह...

‘गुड न्यूज’, Priyanka Chopra-Nick Jonas ने दी फैंस को, इस वजह से एक्साइटेड हैं एक्ट्रेस

[object Promise]

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले महीने 9 फरवरी को एक्ट्रेस ने अपनी किताब लॉन्च की थी और पिछले दिनों उन्होंने न्यू यॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट ‘सोना’ खोला है। वहीं अब प्रियंका और उनके पति निक जोनस अपने फैंस को एक और गुड न्यूज देने जा रहे हैं। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने फैंस के एक बड़ी खुशखबरी के बारे में बताती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वारयल हो रहा है।

प्रियांका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो निक जोनस संग दिखाई दे रही हैं। वीडियो में प्रियंका ऑस्कर के नॉमिनेशन्स को लेकर बता करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप सुन सकते है कि प्रियंका कहती हैं, ‘मुझे बताओ की हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं, बिना मुझे बताए कि हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं।’ वहीं एक्ट्रेस के इस बात के कहने के बाद ही उनके पीछे खड़े निक जोनस भी वीडियो में सामने आते हैं। वह कहते हैं कि अब तुमने सभी को बता ही दिया है। ये सुनते ही प्रियंका का एक्सप्रेशन्स देखने लायक था।

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- ‘हैलो एकेडमी, क्या कोई चांस है कि मैं अकेले ही ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान कर सकूं? मैं मजाक कर रही हूं और निक जोनस को बहुत प्यार करती हूं। हम दोनों बहुत एक्साइटेड हैं 15 मार्च को ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान करते हुए।’ निक और प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर इस क्यूट जोड़ी की तारीफ भी कर रहे हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories