राष्ट्रीयप्रियंका गांधी ने कहा- यूपी में चल रहा सिर्फ ईज ऑफ डूइंग...

प्रियंका गांधी ने कहा- यूपी में चल रहा सिर्फ ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला

[object Promise]

लखनऊ । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के दूसरे नम्बर पर पहुंचने को लेकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि यहां ‘केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ और ‘ईज ऑफ डूइंग घोटाला’ है। प्रियंका ने मंगलवार को अपने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर यूपी सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता एमओयू के बल पर निवेश कराना। प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं, फैक्ट्रियों में ताला लगा है, बुनकर करघा बेंच रहे हैं। वास्तव में यहां केवल ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ और ‘ईज ऑफ डूइंग घोटाला’ है।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने कोविड के बढ़ रहे मरीजों को लेकर कहा कि यूपी सीएम का कोरोना पर बयान हास्यास्पद है। यूपी में कोरोना के मामले भयावह रूप ले चुके हैं। लखनऊ के अस्पतालों के सारे बेड व आईसीयू फुल हैं। अव्यवस्थाओं से लोगों की जानें जा रही हैं। सरकार इन समस्याओं को हल करने की बजाय अपनी झूठी पीठ थपथपाने में लगी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories