राष्ट्रीयआगरा : राजपुर चुंगी में दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर को गोलियाें से भूना

आगरा : राजपुर चुंगी में दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर को गोलियाें से भूना

[object Promise]

आगरा, सदर के राजपुर चुंगी में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात की। भीड़भाड़ वाले इलाके में प्रापर्टी डीलर को गोलियाें से भून दिया। इसके बाद असलाह लहराते हुए बेखौफ अंदाज में भाग गए। वारदात से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। एसएसपी बबलू कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के पीछे जमीन की रंजिश बताई जा रही है।

[object Promise]
शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे के आसपास हुई घटना। भीड़भाड़ वाले इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे बाइक सवार बदमाश। प्रापर्टी डीलर को लगी तीन गोली जमीन की रंजिश में हत्या की आशंका। एसएसपी बबलू कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सदर क्षेत्र के राजेश्वर मंदिर के पास रहने वाले हरीश पचौरी प्रापर्टी डीलर और तहसील में दस्तावेज लेखक भी थे। शनिवार दोपहर एक बजे वे घर से तीन किमी दूर राजपुर चुंगी पर किसी से मिलने पहुंचे थे। राजपुर चुंगी में शमसाबाद रोड पर वे खड़े थे। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हरीश के सिर और चेहरे पर तीन गोलियां लगी और वे सड़क पर गिर पड़े। उनके गिरने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से शहीद नगर की ओर भाग गए। भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्या से आसपास के लोग दहशत में आ गए। रोड का ट्रैफिक रुक गया। आसपास की कई दुकानों के शटर भी गिर गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को शमसाबाद रोड से हटाया। एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना के पीछे जमीन की रंजिश बताई जा रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories