राष्ट्रीयसंगठित माफिया की यूपी में 700 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त...

संगठित माफिया की यूपी में 700 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त – डीजीपी

[object Promise]

लखनऊ । यूपी के डीजीपी एच.सी. अवस्थी ने कहा है कि संगठित माफिया के खिलाफ कई महीनों से अभियान चल रहा है। हमने इनकी 700 करोड़ से अधिक की संपत्ति ज़ब्त की है। शराब माफियाओं के खिलाफ सैकड़ो मामलों में हमने बरामदगी की है। हमारा उनको साफ संदेश है कि उनके दिन गिने हुए हैं, वे भाग जाएं या जेल में स्थान पाएं ।

उन्होंने कहा कि हम पश्चिमी यूपी में शराब माफिया के खिलाफ अभियान चला रहे थे जिसके तहत टीम कार्रवाई करने गई थी। जो ऐसा दुस्साहस कर रहे हैं उनको कानूनी प्रक्रिया के तहत कड़ी सजा दिलाएंगे ।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories