राष्ट्रीयपूरनपुर भारतीय किसान यूनियन ने भ्रस्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये जिला...

पूरनपुर भारतीय किसान यूनियन ने भ्रस्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये जिला अधिकारी के नाम दिया ज्ञापन

[object Promise]
पूरनपुर(पीलीभीत )भारतीय किसान यूनियन(अम्बावता) के  जिला अध्यक्ष  मोहम्मद हनीफ  ने  विभिन्न मांगों को लेकर  सहायक खंड विकास अधिकारी के द्वारा जिला अधिकारी को दिया गया ज्ञापन अवगत कराया गया है पूरनपुर ब्लाक में जो हो रहा भ्रष्टाचार उस पर अंकुश लगाने के लिए और भ्रष्टाचार रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष  रामनरेश जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ संजीव शरण सक्सेना जिला महासचिव भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के अन्य सभी पदाधिकारियों ने मिलकर गरीब जनता की आवाज को उठाया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार देखने को मिला है ग्राम पंचायत  हरिपुर कला में जिसकी अभी तक अधिकारियो द्वारा कोई जाँच नहीं की गई।
ग्राम वासियों का कहना है कि ग्राम हरिपुर कला में गरीब महिला से आवास के नाम पर ₹30000 की मांग की गई। गरीब महिला के पास 30,000 ना हो पाने के कारण महिला को अपात्र कर दिया। जिन लोगों ने नरेगा में काम किया उन लोगों का पैसा रोजगार सेवक ने उनके खाते में नहीं बल्कि स्वच्छता ग्राही कर्मचारी के परिवार वालों के खाते में भेज कर पैसे का दुरुपयोग किया।जिन्होंने काम किया उन्हें पैसा नहीं दिया जा रहा है l स्वच्छाग्राही कर्मचारी पर ग्राम वासियों ने आरोप लगाया है कि साथ में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भी सभी के पास जाकर सच्चाई को देखा तब मालूम हुआ कर्मचारी ने वाकई गरीबों से 1500 से ₹2000 लेकर गरीबों से धन उगाही का काम किया है शौचालय सूची में सर्वे दिखाकर जनता से लूटने का काम बड़े जोरों पर है चल रहा है। गरीब जनता की सुनबाई ना होने पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ने शासन  प्रशासन को ये अवगत कराया है कि आगामी 28 तक कोई कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories