राष्ट्रीयराहुल गांधी वायनाड में स्कूल का ऑनलाइन उद्घाटन नहीं कर सके

राहुल गांधी वायनाड में स्कूल का ऑनलाइन उद्घाटन नहीं कर सके

[object Promise]

तिरुवनंतपुरम । केरल में पहले राजनीति होती है और उसके बाद ही कुछ होता है। गुरुवार को यह फिर से साबित हो गया जब वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी द्वारा पहले से ही आयोजित एक स्कूल भवन का ऑनलाइन उद्घाटन नहीं हो सका। आईएएनएस से बात करते हुए, वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आई.सी. बालकृष्णन ने कहा कि 1.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय मुंडेरी स्कूल में एक नए स्कूल भवन का उद्घाटन, राहुल गांधी द्वारा गुरुवार को 10.15 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी।

बालकृष्णन ने कहा, “इस नए स्कूल भवन के लिए 70 प्रतिशत धन केंद्रीय आवंटन से आया और बाकी राज्य सरकार की ओर से दिया गया। यहां स्थानीय निकाय पर शासन वामपंथियों का है और इसके अध्यक्ष ने राहुल गांधी को लिखा और उनका समय मांगा। इसके बाद राहुल गांधी ने 15 अक्टूबर का समय दे दिया।”

बालकृष्णन, जो कि कांग्रेस विधायक भी हैं, ने आगे कहा, “लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें फोन किया और कहा कि चूंकि प्रोटोकॉल का पालन किया जाना है और राज्य के शिक्षा मंत्री और अन्य को भी सूचित किया जाना है, इसलिए इस कार्यक्रम को रद्द करना होगा। हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है।”

कांग्रेस पार्टी ने स्कूल का उद्घाटन रोके जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories