राष्ट्रीयनर्सों से राहुल गांधी ने कहा, आप एक अहिंसक सेना हैं

नर्सों से राहुल गांधी ने कहा, आप एक अहिंसक सेना हैं

[object Promise]

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को चार नर्सों के साथ बातचीत की और उन्हें नॉन-वॉयलेंट आर्मी यानी अहिंसक सेना कहा। उन्होंने जिन नर्सों से बात की, उनमें से तीन भारतीय मूल के हैं, लेकिन दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन नर्सों ने कोरोना के खिलाफ जंग में फ्रंटलाइन वारियर्स के तौर पर अपने अनुभव साझा किए। बातचीत के दौरान दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में काम करने वाले विपिन कृष्णन ने कहा, “नर्स और डॉक्टर केंद्र सरकार के जोखिम भत्ता श्रेणी में नहीं आते हैं। जबकि इस समय कोविड-19 के खिलाफ हम फ्रंटलाइन पर लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं अपनी सेना के साथ इसकी तुलना नहीं कर रहा हूं। लेकिन मुझे लगता है कि आप इस बात से सहमत होंगे कि हम एक सेना के रूप में लड़ रहे हैं।” इसके जवाब में, राहुल गांधी ने कहा, “हां, आप एक अहिंसक सेना हैं।”

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में कार्यरत राजस्थान के सीकर के निवासी नरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी ने शुरू में कोविड-19 को एक साधारण फ्लू समझा और इसे गंभीरता से नहीं लिया।

सिंह ने कहा, “लेकिन जब यह तेजी से फैलने लगा और इटली में मृतकों की बढ़ती संख्या देखी तब हमने सोचा कि यह फ्लू नहीं है, यह गंभीर बीमारी है।”

न्यूजीलैंड में काम करने वाली एक अन्य भारतीय मूल की नर्स अनु रागनत ने कहा कि प्रधानमंत्री जसिंडा आर्डन द्वारा अपनाई गई कठिन नीतियों ने इस देश में कोरोना पर काबू पाने में मदद की।

लंदन में एक्यूट मेडिकल यूनिट में काम करने वाले शलिलमॉल पुरावदी ने बताया, “शुरू में बहुत डर था। क्या हर मरीज कोविड-19 के लक्षण के साथ आ रहा है या नहीं? इस सबको लेकर बहुत सतर्कता से नीति बनाई और काम किया।”

गौरतलब है कि इससे पहले भी राहुल गांधी आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी, महामारीविद जोहान गिसेके और उद्योगपति राजीव बजाज के साथ वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर चुके हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories