भाजपा नेता और आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करके भूचाल ल दिया। इस वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी नाइट क्लब में नज़र आ रहें हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही कांग्रेस और राहुल पर सवालों की बारिश होना शुरू हो गई। एक ओर भाजपा समेत कई विपक्षी पार्टीयों ने इसको राहुल का असली चेहरा सामने आना बताया तो वहीं कांग्रेस ने अब इस वीडियो पर सफाई दी है।
इस वीडियो पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी एक दोस्त के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए एक नेपाल के क्लब में गए थे।
बता दें कि अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि “राहुल गांधी एक नाइट क्लब में थे। जब उनकी पार्टी में लगातार विस्फोट हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस की ओर से अपने राष्ट्रपति पद को आउटसोर्स करने से इनकार के बाद, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उनकी नौकरी शुरू हो गई है।”
“लगातार पार्टी, छुट्टियां, वेकेशन हॉलीडे, प्राइवेट फॉरेन ट्रिप्स अब देश के लिए ये कोई नई बात नहीं है। एक निजी नागरिक के रूप में इसमें कोई भी समस्या नहीं है, लेकिन आप एक सांसद हो और एक राष्ट्रीय पार्टी के परमानेंट बॉस है जो दूसरों को उपदेश देते रहते हैं….”भारत सरकार में कानून मंत्री किरण रिजिजू
इस मामले में कांग्रेस की ओर से सफाई देते हुए प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ““राहुल गांधी बिन बुलाए मेहमान के रूप में नहीं गए हैं, जैसे कि पीएम मोदी जन्मदिन मनाने और पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ के लिए केक काटने के लिए पाकिस्तान गए थे। वो (राहुल गांधी) अपने एक एक दोस्त के निजी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए एक मित्र देश यानी नेपाल गए हैं।”



