राष्ट्रीयरेल यात्रियों को राहत मिली, मोबाइल पर फिर से बुक कर सकेंगे...

रेल यात्रियों को राहत मिली, मोबाइल पर फिर से बुक कर सकेंगे जनरल टिकट, जानें कैसे बुक करें टिकट;

[object Promise]

नई दिल्ली। रेलवे ने गुरुवार को कहा कि बुकिंग काउंटरों पर भीड़ खत्म करने और शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए वह मोबाइल एप पर अपने यूटीएस के जरिए गैर आरक्षित टिकट बुक कराने की सुविधा को चालू करेगा। इसे पिछले साल कोरोना वायरस के चलते बंद कर दिया गया था। रेल मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि भारतीय रेलवे में गैर आरक्षित ट्रेन सेवाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही हैं।

गैर आरक्षित टिकटों की बुकिंग में यात्रियों को असुविधा से बचाने और टिकट खरीदते समय काउंटरों पर शारीरिक दूरी बनाये रखने के नियम के अनुपालन के लिए यह तय किया गया है कि जोनल रेलवे के उपनगरीय खंडों पर उपलब्ध यूटीएस ऑन मोबाइल एप सुविधा के अलावा गैर उपनगरीय खंडों पर भी यह सुविधा फिर से बहाल की जाए।

इंडियन रेलवे की ओर से ये फैसला कुछ जगहों पर पैंसेंजर ट्रेन सेवाएं(Passenger Train Service) शुरू करने को देखते हुए लिया गया है। फिलहाल जनरल टिकट (General ticket )टिकट काउंटर पर ही मिल रहा है और कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यात्रियों को भी टिकट काउंटर से टिकट लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब रेलवे के इस फैसले के बाद अब आप अपने मोबाइल फोन से ही जनरल टिकट बुक करा के अनारक्षित श्रेणी की बोगी में यात्रा कर सकते हैं।

कैसे बुक करें टिकट

इसके लिए आपको अपने फोन में UTS ON MOBILE app डाउनलोड करना होगा। UTS ON MOBILE app एंड्रॉइड और आईफोन, दोनों तरह के स्मार्टफोन पर काम करता है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको जीपीएस एक्टिवेट करना होगा। आप किसी भी रेलवे स्टेशन के 5 किलोमीटर के दायरे में जनरल टिकट बुक कर सकते हैं।

इसके बागद UTS ON MOBILE app से जनरल टिकट बुक कराने पर आपको एक पीएनआर नंबर दिया जाएगा। एक पीएनआर नंबर पर आप 4 टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट के पैसे का पेमेंट डिजिटल मोड में किया जा सकता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories