[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ये जानकारी रेलवे ने दी, किराए में बढ़ोतरी का सच जानें- रात में चलने वाली ट्रेनों के
राष्ट्रीय

ये जानकारी रेलवे ने दी, किराए में बढ़ोतरी का सच जानें- रात में चलने वाली ट्रेनों के

admin
Last updated: April 17, 2026 1:02 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोना के कारण थमी रेलवे की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों को चला कर लोगों को अपनी अपनी मंजिल तक पहुंचा रहा है। हालांकि, पहले की तरह ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ पाई है जिसके कारण रेलवे की आय फिलहाल पहले की तुलना में कम है। ऐसे में कुछ खबरें सोशल मीडिया में तैर रही हैं कि रेलवे अपनी आय को बढ़ाने के लिए रात्रि में चलने वाली ट्रेनों काकिराया बढ़ाने की तैयारी में है। ऐसे में आम आदमी का परेशान होना लाजिमी है, क्योंकि कोरोना के कारण देश की इकोनॉमी अभी पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाई है। रेलवे के किराया बढ़ाया जाने से लोगों को बड़ा झटका लगेगा। फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें जमकर शेयर हो रही हैं। इन खबरों को लेकर रेलवे ने बयान जारी किया है। आइए जानते हैं इनका सच।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे यात्रियों से 10 फीसद अधिक किराया वसूलने की तैयारी में है। यह काम रेलवे की आमदनी को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। रेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने रेल मंत्रालय को रात में सफर करने वाले यात्रियों से अधिक किराया वसूलने का सुझाव भेजा है जिस पर रेल जल्द से जल्द फैसला ले सकता है। इस कारण होली पर चलने वाली ट्रेनों में किराया महंगा हो सकता है। मार्च के अंत तक यात्रियों पर किराए के यह बढ़ा हुआ बोझ लागू हो सकता है। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

क्या है इसकी सच्चाई

रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पीआइबी फैक्ट चेक को शेयर किया है। इसमें यह लिखा गया है कि कुछ मीडिया रिपोट्स में दावा किया गया है कि जो यात्री नींद लेकर सफर करना चाहते हैं रेलवे उनसे अधिक किराया वसूलने की तैयारी में है। यह दावा पूरी तरह भ्रामक है और रेलवे बोर्ड को दिया गया एक सुझाव था। रेल मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में यह पता चलता है कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से फेक है।

लॉकडाउन में थम गई थी रफ्तार

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना महामारी ने ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व की रफ्तार को थाम दिया था। कोरोना के कारण देश दुनिया की सभी सरकार ने लॉकडाउन लगाकर सभी चीजों को रोक दिया था। छह महीने से अधिक तक कई सेवा बाधित थी। इस दौरान सिर्फ आवश्यक चीजों की आपूर्ति के लिए आने जाने की ही परमिशन थी। इस दौरान रेलवे को काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। हालांकि, अब लॉकडाउन हटने के बाद से कई चीजें अपने पुराने फॉर्म में लौट रही हैं। रेलवे भी कई ट्रेनों को चला कर यात्रियों को सुविधा देने की कोशिश में जुटा है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अंकिता ने आयुष से कहा ‘अब मेरे जीने की कोई वजह नहीं बची’
Next Article यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला, 2015 के आधार पर होगा आरक्षण

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?