राष्ट्रीयहोली से पहले स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, क्या है रूट व टाइमिंग,...

होली से पहले स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, क्या है रूट व टाइमिंग, जानिए- कहां से चलेंगी ट्रेनें, जानिए- कहां से चलेंगी ट्रेनें

[object Promise]

नई दिल्ली। देश में त्यौहार का सीजन आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इस साल भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को राहत देते हुए होली के मौके पर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। देश में कोरोना के मामले कम होने और कोरोना वैक्सीन के आ जाने से कई ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है।

एक मार्च से चलेंगी ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि वह होली के मौके पर एक मार्च से कई ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से सबसे अधिक राहत उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को मिलेगी। कोरोना काल के बाद स्पेशल ट्रेनों के संचालन की खबर वाकई सुकून देने लायक है।

कहां से कहां तक चलेंगी ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक मार्च से 05054/05053 लखनऊ-छपरा-लखनऊ स्पेशल ट्रेन और 05083/05084 छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। छपरा से लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन हफ्ते में चार दिन चलेगी। छपरा से फर्रुखाबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन हफ्ते में तीन दिन और फर्रुखाबाद से छपरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन हफ्ते में दो दिन किया जाएगा।

इसके अलावा डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (02503/02504) जो कि अभी सप्ताह में एक दिन चलती है, उसे होली के मौके पर पांच दिन चलाया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन 16 फरवरी से रविवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को शुरू किया जा चुका है। इस ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के यात्री लाभान्वित होंगे।

पश्चिम रेलवे ने 22 स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

वहीं पश्चिम रेलवे ने विभिन्न रूट्स पर 11 जोड़ी यानी 22 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई समेत कई रूट्स के बीच चलाई जाएंगी।  रेलवे के मुताबिक ये सभी नई स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित हैं। यानी पश्चिम रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली इन नई ट्रेनों में सफर के लिए पहले से बुकिंग जरूरी है। ट्रेन में यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है।

09009/09010 मुंबई सेट्रेल से नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन

09289/09290 बांद्रा टर्मिनस से महुआ सुपरफास्ट स्पेशल साप्ताहिक

09293/09294 बांद्रा टर्मिनस से महुआ सुपरफास्ट स्पेशल साप्ताहिक

09336/09335 इंदौर से गांधीधाम सुपरफास्ट स्पेशल साप्ताहिक

09507/09506 उज्जैन से इंदौर प्रतिदिन

09518/09517 उज्जैन से नागड़ा स्पेशल प्रतिदिन

09554/09553 उज्जैन से नागड़ा स्पेशल प्रतिदिन

09341/09342 नागड़ा से बीना स्पेशल प्रतिदिन

09545/09546 रतलाम से नागड़ा स्पेशल प्रतिदिन

09528/09527 भावनगर टर्मिनस से सुरेंद्रनगर स्पेशल प्रतिदिन

09534/09533 भावनगर टर्मिनस से सुरेंद्रनगर स्पेशल प्रतिदिन

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories