राष्ट्रीयदिल्ली-एनसीआर में फिर से तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि

दिल्ली-एनसीआर में फिर से तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में तेज धूलभरी आंधी के साथ एक बार फिर हल्की बारिश हो रही है। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। इन दिनों अकसर तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिलती है। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में आंधी का अनुमान जताया था। दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए थे।

दिल्ली में इस समय का तापमान 36 डिग्री के आसपास है। वहीं मंगलवार को 37 डिग्री यानी सामान्य से दो डिग्री कम रेकॉर्ड किया गया था। हवा में नमी का स्तर 35 से 73 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम अप्रत्याशित ढंग से करवट ले रहा है।

मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर रफ्तार की हवाओं का अनुमान लगाया था। यह भी अनुमान है कि शुक्रवार तक आसमान साफ हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि मौसम के बदलते मिजाज के बीच अभी लू चलने की संभावना नहीं है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories