राष्ट्रीयकई राज्यों में बारिश का अनुमान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब को...

कई राज्यों में बारिश का अनुमान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब को ठंड से राहत

[object Promise]

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।इसके चलते हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड  जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फबारी और बारिश के आसार है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब को ठंड को राहत मिली है। लेकिन देश के कई इलाकों में बेमौसम बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 16 से 20 फरवरी के बीच बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते तेंलगाना और तमिलनाडु राज्य में एक ट्रफ विकसित होगा।

मौसम विभाग के अनुसार  पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है। स्काईमेट वेडर के अनुसार इसस समय उत्तर भारत में कोई सक्रिय मौसम सिस्टम नहीं है। ऐसे में दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम साफ औप शुष्क बना रहेगा। अनुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी में आज कुछ समय के लिए हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। 20 फरवरी से पहले यहां बारिश का अनुमान नहीं है। उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाएं सुबह और रात में अपना प्रभाव दिखा सकती हैं। इसके चलते न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री के बीच बना रहेगा और ठंड सामान्य बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य में जनवरी और फरवरी में में रुक-रुक कर बारिश के कुछ दौर देखने को मिलती है, लेकिन इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।  स्काईमेट वेडर के अनुसार आगे भी मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले दिनों में पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अधिकांश जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। इस हफ्ते कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है, लेकिन यह बहुत घना नहीं होगा।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories