राष्ट्रीयराशन-फल-दवा दुकानदारों को लेना होगा ई-पास, दिल्ली में लगा नाइट कर्फ्यू

राशन-फल-दवा दुकानदारों को लेना होगा ई-पास, दिल्ली में लगा नाइट कर्फ्यू

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के चलते 30 अप्रैल तक रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। इसके तहत तत्काल प्रभाव से मंगलवार की रात 10 बजे से इसे लागू भी कर दिया है। अब 30 अप्रैल तक हर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा। यह घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करने के बाद की। राज्य में महामारी के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए शहर में प्रतिबंध बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने यह मीटिंग की थी।

 

इससे पहले केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी कोविड -19 की चौथी लहर से गुजर रही है। वैसे सरकार ने लॉकडाउन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। सरकार द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जो कि 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। यह फैसला कोविड-19 मामलों की संख्या में तेजी से हुई बढ़ोतरी को देखते हुए लिया गया है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories