राष्ट्रीयरविशंकर प्रसाद : कृषि कानून को लेकर लोगों को किया जाएगा जागरुक,...

रविशंकर प्रसाद : कृषि कानून को लेकर लोगों को किया जाएगा जागरुक, किसानों को बताएंगे इसके फायदे

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। पंजाब और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों के किसान नए कृषि कानून को विरोध कर रहे हैं। किसान इन तीन नए कानून को रद किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी के चलते पिछले दिनों केंद्र सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है।

[object Promise]
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जो प्रमुख लोग आज कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं वे सिर्फ कानूनों का विरोध करने के लिए कर रहे हैं। उन्हें (किसानों) स्वयं पहले इन सुधारों की आवश्यकता को पहचानना होगा।

वहीं, आज केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जो प्रमुख लोग आज कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, वे सिर्फ कानूनों का विरोध करने के लिए कर रहे हैं। उन्हें (किसानों) स्वयं पहले इन सुधारों की आवश्यकता को पहचानना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोगों को जागरुक करेंगे कि किसानों के लिए कृषि कानून कैसे फायदेमंद होंगे।

कृषि कानून को लेकर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसीलिए भाजपा अब जिला स्तर पर सांसद, विधायकों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरुक अभियान चलाने वाली है। इस अभियान में  कृषि कानून से जुड़ी हर एक छोटी- बड़ी बात किसानों और आम लोगों को बताई जाएगी।

वहीं, इसके पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत के लिए दरवाजे खुले हैं। जावड़ेकर ने कहा कि हम किसानों के विरोध को लेकर परिस्थितियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं और किसानों से बातचीत के दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं।

सिंघु बॉर्डर पर और तेज होने वाला है किसान आंदोलन

दिल्ली हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि प्रदर्शन को लेकर अभी और किसान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ 500 और ट्रॉलियां 16 दिसंबर को सिंघू बॉर्डर पर पहुंचेंगी। प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने कहा कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से सबसे अधिक किसान आ रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories