राष्ट्रीयलाल इमली : वेतन के 60 करोड़ रूपयों के लिए श्रमिकों ने...

लाल इमली : वेतन के 60 करोड़ रूपयों के लिए श्रमिकों ने भरी हुंकार, कही ये बड़ी बात

[object Promise]

कानपुर, पिछले 28 महीनों से वेतन न मिलने से लाल इमली श्रमिकों के घर में फांके की नौबत आ गई है। होली व दीपावली जैसे बड़े बड़े त्योहार निकल गए, लेकिन नौ सौ श्रमिकों को इस समय अंतराल में वेतन के वह 60 करोड़ रूपये नहीं मिले, जिसका इंतजा करते करते उनी आंखें पथरा गई हैं। हाथ में पैसा न होने से अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में असहाय इन श्रमिकों का बांध बुधवार को टूट गया और उन्होंने लाल इमली चैराहे पर धरना प्रदर्शन करके हुंकार भरी। वेतन के अलावा दो साल का बोनस जो कि एक करोड़ 26 लाख रूपये है उसके मिलने का इंतजार भी श्रमिक कर रहे हैं। सात साल में एक करोड़ रूपये लिव इन कैशमेंट व एरियर समेत अन्य मांगेें भी श्रमिकों की सूची में शामिल हैं।

[object Promise]
लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से इलाज न मिलने के कारण 50 से 60 बीमार कर्मचारियों व अधिकारियों की मृत्यु हो चुकी है। कर्मचारियों के पास पैसा न होने से उनके बच्चों के नाम तक स्कूल से काटे गए हैं।

 

लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से इलाज न मिलने के कारण 50 से 60 बीमार कर्मचारियों व अधिकारियों की मृत्यु हो चुकी है। कर्मचारियों के पास पैसा न होने से उनके बच्चों के नाम तक स्कूल से काटे गए हैं। वह उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर मंडलायुक्त राजशेखर से मिले। उन्होंने उनकी बात सुनने के बाद जल्द ही इस समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिकों ने डीएम ऑफिस में ज्ञापन दिया। इस दौरान राशिद अली, राजू ठाकुर, सुरेश श्रीवास्तव, एबी पांडेय, राजकिशोर, विद्या सागर शुक्ला, अवध राज व रमेश कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories