राष्ट्रीयरेल कर्मियों को राहत, राष्ट्रीय अवकाश के दिन ड्यूटी करने पर मिलेगा...

रेल कर्मियों को राहत, राष्ट्रीय अवकाश के दिन ड्यूटी करने पर मिलेगा भत्ता

[object Promise]

गोरखपुर, रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। विश्राम के दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर या किसी भी दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता मिलेगा। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) की पहल पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने का दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

[object Promise]
रेलवे कर्मचारियों को राष्ट्रीय राष्ट्रीय अवकाश पर कार्य करने पर राष्ट्रीय अवकाश भत्ता मिलेगा। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) की पहल पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने का दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इज्‍जतनगर मंडल से इसकी शुरुआत भी हो गई है।

इज्‍जतनगर मंडल से हुई शुरुआत

फिलहाल, इज्जतनगर मंडल में राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने की शुरुआत हो गई है। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ने इस आशय का निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल, रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के बाद भी राष्ट्रीय अवकाश के दिन या विश्राम के दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर पूरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता बंद हो गया था। इसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश था। कर्मचारियों के इस मुददे को एआइआरएफ ने रेलवे प्रशासन और बोर्ड के समक्ष रखा था। अंतत: रेलवे प्रशासन को कर्मचारियों की सुध ली है और राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी संरक्षा से जुड़े हजारों कर्मचारी रेलवे स्टेशनों और लाइनों पर कार्य करते हैं। लेकिन उन्हें भत्ता का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

एआइआरएफ के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी ने रेलवे प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रसन्नता जताई है। साथ ही रेलवे प्रशासन ने कोरोना काल में भी कर्मचारियों को भत्तों का भुगतान समय से कराने की मांग की है।

आधा हो चुका है ओवरटाइम और यात्रा भत्‍ता

यहां जान लें कि रेलवे बोर्ड ने यात्रा भत्ता और ओवरटाइम भत्ता के बजट को घटाकर आधा कर दिया है। अप्रैल से ही कर्मचारियों को पूरा यात्रा भत्ता और ओवरटाइम भत्ता नहीं मिल रहा है। जिन्हें भत्ता मिला भी है, उनमें कटौती कर ली गई है। रेलवे बोर्ड खर्चों में कटौती के लिए भत्तों में लगातार कटौती कर रहा है। 43600 ग्रेड पे या उससे अधिक ग्रेड पे पर तैनात रेलकर्मियों की रात्रिकालीन भत्ता की पूरी कटौती भी शुरू कर दी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories