राष्ट्रीयरिटायर्ड प्रवक्ता की हत्या….

रिटायर्ड प्रवक्ता की हत्या….

[object Promise]

सीतापुर । उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित महोली के सेवानिवृत्त प्रवक्ता कमलेश चन्द्र मिश्रा की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। देर रात शव महोली में श्मशान घाट स्थित मंदिर के बाहर मिला। पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश सिंह ने बताया कमलेश मिश्रा सीतापुर स्थित सोनारण टोला थाना महोली के निवासी थे। वह सेवानिवृत प्रवक्ता थे। हरदिन की तरह कल भी गांव के बाहर बने मंदिर में पूजा करने के लिये समय करीब 7 बजे रात्रि घर से गये थे। 12.00 बजे तक वापस नहीं आये तो परिजनो ने जाकर देखा तो मंदिर के पास गिरे हुये थे और उनके शरीर पर धारदार चोट के निशान थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी । परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 4 टीमों गठन किया गया है। अब तक की जांच में पाया गया कि मृतक द्वारा किसी के प्रति तंत्र-मंत्र कराने या सिखाने की बात को लेकर कोई ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हुई है जिससे यह घटना हो सकती है। इस बिंदु के साथ अन्य सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकेश शुक्ला निवासी शुक्लन टोला महोली द्वारा मृतक कमलेश मिश्र के तंत्र मंत्र विद्या में सहयोग किया जाता था। वह मृतक से तंत्र मंत्र विद्या की शिक्षा भी ले रहा था। मुकेश शुक्ला के सौतेले भाई प्रवीण शुक्ला को इस बात से समस्या थी कि मुकेश तंत्र मंत्र के द्वारा उनके या उनके परिवार को कोई क्षति ना कर दे। मृतक के परिवार वालों द्वारा यह बात अभी थोड़ी देर पहले बताई गई है। इसके आधार पर मुकेश शुक्ला व उसके सौतेले भाई प्रवीण शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories