[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम 01 अक्टूबर से
राष्ट्रीय

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम 01 अक्टूबर से

admin
Last updated: April 17, 2026 1:44 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद अमेठी की समस्त ग्राम पंचायतों की पंचायत निर्वाचक नामावली का समय सारणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन की कार्यवाही एवं बीएलओ तथा पर्यवेक्षकों को उनके कार्यक्षेत्र का आवंटन क्षेत्र संबंधी जानकारी, स्टेशनरी आदि का वितरण दिनांक 15 सितंबर से 30 सितंबर 2020 तक किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण दिनांक 1 अक्टूबर से 12 नवंबर 2020 तक, ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 1 अक्टूबर 2020 से 5 अक्टूबर 2020 तक, ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच करने की अवधि 6 नवंबर से 12 नवंबर 2020 तक, ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि दिनांक 13 नवंबर से 5 दिसंबर 2020 तक तैयार की जाएगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 6 दिसंबर 2020 को, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण 6 दिसंबर 2020 से 12 दिसंबर 2020 तक, दावे एवं आपत्तियां दिनांक 6 दिसंबर से 12 दिसंबर 2020 तक प्राप्त की जाएगी, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 13 दिसंबर से 19 दिसंबर 2020 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी की कार्यवाही दिनांक 20 दिसंबर से 28 दिसंबर 2020 तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन दिनांक 29 दिसंबर को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित करेंगे तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु संबंधित कार्यालयों की सूचना पट पर प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के परीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण की जाएगी निर्धारित समय के अनुसार बृहद निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी अधिकारियों/कार्मिकों को अपनेे अपने मोबाइल पर आरोग्यय सेतु ऐप डाउनलोड रखना होगा, कोई भी कार्मिक जब क्षेत्र में जायेगा तो मास्क, सैनिटाइजर अपने पास रखना होगा, किसी भी घर के एक या दो सदस्य से ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 2 गज की दूरी से वार्ता करेगा, अनावश्यक भीड़ इकट्ठा करके एक साथ कई परिवारों का विवरण दर्ज नहीं करेगा, सैनिटाइजर की सीसी साथ रखना होग और किसी की अभिलेख को देखने हस्ताक्षर कराने के पश्चात हाथों को सैनिटाइज करना होगा, कार्मिक कंटेनमेंट जोन में नहीं जाएंगे, कंटेनमेंट जोन समाप्त होने पर उनके द्वारा सत्यापन का कार्य किया जाएगा तथा यदि किसी कार्मिक को कोविड-19 के लक्षण अथवा पाजिटिव हो तो उसे इसकी सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को देंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पूर्व मुख्य मंत्री कल्याण सिंह यशोदा अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित
Next Article जिलाधिकारी द्वारा आपूर्ति कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर अभिलेखों आदि के रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से किये जाने का दिया निर्देश

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?