राष्ट्रीयपानी के बराबर छिड़काव न होने से जमकर धूल मिट्टी व गिट्टी...

पानी के बराबर छिड़काव न होने से जमकर धूल मिट्टी व गिट्टी उड़ा रही निर्माणाधीन सड़क

[object Promise]

अयोध्या रुदौली एनएच 28 रौजागांव से रूदौली को जोड़ने वाली निर्माणधीन सड़क पर जमकर उड़ रही धूल मिट्टी व गिट्टियां। इस सड़क पर यात्रा करने वाले राहगीर कभी भी हो सकते हैं धूल मिट्टी के कारण गिट्टी से चोटिल। पानी का रेगुलर छिड़काव न हो पाने से हो रही समस्या। दिन में एकबार छिड़काव के कारण सूख जाती है सड़क और उड़ने लगती है धूल मिट्टी व गिट्टी। भारी व चार पहिया वाहनों के गुजरते ही आजाता है धूल मिट्टी का सैलाब। दो पहिया पैदल तथा साइकिल सवार यात्रियों को जमकर करना पड़ता है धूल मिट्टी तथा गिट्टी का सामना। लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क पर सिर्फ एक पानी के टैंकर से काम चला रहे पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी व ठेकेदार। एक टैंकर होने से नही हो पाता सड़क पर पर्याप्त मात्रा में पानी का छिड़काव जिस कारण उत्पन्न हो रही समस्या। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी तथा ठेकेदार लगभग प्रतिनदिन करते हैं सड़क की निगरानी लेकिन फिर भी इस तरफ नही जाता उनका ध्यान। जिम्मेदार अधिकारी लें संज्ञान।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories