[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर रोडवेज बस और बुलेरो में हुई टक्कर, 3 घायल -1 की मौत
राष्ट्रीय

लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर रोडवेज बस और बुलेरो में हुई टक्कर, 3 घायल -1 की मौत

admin
Last updated: April 17, 2026 1:48 pm
admin
Share
SHARE

बाराबंकी लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर देर रात लखनऊ की ओर जा रही बुलेरो की टक्कर रोडवेज बस से हो गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक होने पर शनिवार को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर रोडवेज बस और बुलेरो में हुई टक्कर, 3 घायल -1 की मौत
लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बुलेरो की रोडवेज बस से टक्कर। हादसे में सिंचाई विभाग के चालक की मौत तीन लोग गंभीर। ट्रामा सेंटर में भर्ती।

ऐसे हुआ हादसा 

दरअसल, शुक्रवार को किसी काम से सिंचाई विभाग लखनऊ कार्यालय से बुलेरो अंबेडकरनगर से लखनऊ के लिए रवाना हुई। जिसमें सिंचाई विभाग के लिपिक अरविंद कुमार वर्मा (42)  निवासी तेलीबाग लखनऊ, गौतेंद्र पाल (38) निवासी लखनऊ सदर, कनिष्ठ सहायक बृजेश कुमार यादव (46) सवार थे। सिंचाई विभाग का ड्राइवर बाराबंकी के लोनीकटरा के ग्राम फिरोजाबाद निवासी अखिलेश मिश्रा (35) बुलेरो चला रहा था। लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर गायत्री मंदिर के पास बाराबंकी आ रही रोडवेज की बस से बुलेरो की भिड़ंत हो गई। जिसमें बुलेरो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बुलेरो चला रहे ड्राइवर अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिन्हें शनिवार की सुबह हालत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, बस चालक मौके से भाग गया, जबकि बस में सात सवारी थी, जिन्हें चोटें नहीं आई थी, वे अपने घर चले गए।

क्या कहना है पुलिस का ?

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक मौके पर नहीं मिला था। बस की सवारियां सुरक्षित हैं।

 

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिये चयनित शिक्षका को ABVP ने किया उनके आवास पर सम्मानित
Next Article यूपी में रोजाना 1 लाख 50 हजार कोरोना के परीक्षण के निर्देश

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?