राष्ट्रीयCM चन्नी के भांजे के घर पर ED की रेड में 10.7...

CM चन्नी के भांजे के घर पर ED की रेड में 10.7 करोड़ रुपये बरामद, केजरीवाल बोले – ‘चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी है’

पंजाब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi news) के भांजे के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी के घर से 3.9 करोड़ रुपये और बरामद किए गए हैं। अब तक की छापेमारी में 10.7 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं। अब इस रेड को लेकर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सीधे मुख्यमंत्री को घेरा है।

केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी है।’ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे और उनके कुछ सहयोगियों के लगभग एक दर्जन घरों और कार्यालयों में मगलवार को ईडी ने छापेमारी की थी। 2018 के अवैध रेत खनन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत एक नई जांच चल रही है, उसी मामले में यह रेड की गई।

इस मामले पर मुख्यमंत्री चन्नी ने भी केंद्र सरकार और बीजेपी को घेरा है। अपने भांजे का बचाव करते हुए चन्नी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल हो या पंजाब, केंद्र सरकार ने ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल किया है। दिल्ली दबाना चाह रहा है, मगर पंजाब करारा जवाब देगा।’

चन्नी ने कहा, ‘मुझे पता चला है कि ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान कहा था कि मोदी का फिरोजपुर दौरा मत भूलो! यह रेड बदले के तौर पर की जा रही है। मुझे फंसाने के लिए मेरे भतीजे से 24 घंटे तक पूछताछ की, मगर मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।’

चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी मोहाली में रहते हैं। मोहाली समेत लुधियाना और पठानकोट में 10 जगहों पर छापे मारे गए। छापेमारी 30 नवंबर, 2021 को दर्ज की गई प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) से संबंधित थी। 2018 में मोहाली में पंजाब पुलिस की ओर से मामला दायर किया गया था। इसमें मुख्य आरोपी लुधियाना के व्यवसायी कुदरतदीप सिंह थे। भूपिंदर उन कंपनियों में निदेशकों में से एक हैं जिनके जरिए कुदरतदीप ने अवैध रेत खनन और मनी लॉन्ड्रिंग की। भूपिंदर के अलावा, उनके सहयोगी संदीप कुमार, जो ईडी स्कैनर के तहत एक कंपनी में निदेशक हैं, इनकी संपत्तियों पर भी छापेमारी की गई। लुधियाना में शहीद भगत सिंह के एक घर और मोहाली में चार संपत्तियों सहित तीन परिसरों पर छापा मारा गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories