आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- हम प्रकृति से हैं, प्रकृति हमसे नहीं।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- हम प्रकृति से हैं, प्रकृति हमसे नहीं।

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार में प्रकृति का साथ ही हमें बेहतर माहौल दे सकता है। यह मानना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का। डॉ. भागवत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रकृति संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकृति कार्यक्रम में वर्चअल बौद्धिक उद्बोधन दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पर्यावरण गतिविधि विभाग एवं हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित प्रकृति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा कि वर्तमान में हमारा जीवन जीने का जो तरीका है, वह प्रकृति के अनुकूल नहीं है। प्रकृति का उपभोग करने की मनुष्य की प्रकृति के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी कारण अब प्रकृति के संरक्षण की बहुत जरूरत है। सरसंघचालक ने कहा कि प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना हमारी भारतीय संस्कृति-परंपरा का अभिन्न और अनूठा हिस्सा है। प्रकृति से हम हैं, हमसे प्रकृति नहीं है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया में अभी जीवन जीने का जो तरीका प्रचलित है, वह पर्यावरण के अनुकूल नहीं है। यह तरीका प्रकृति को जीतकर मनुष्य को जीना सीखाता है, जबकि हमें प्रकृति का पोषण करना है शोषण नहीं। भारत में यह तरीका 2000 वर्षों से प्रचलित है। इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से उस संस्कार को जीवन में पुनर्जीवित करना है और आने वाली पीढ़ी भी सीखे, यह ध्यान रखना है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के संदेश के साथ कार्यकर्ताओं ने परिवार के साथ घरों में की पौधों की पूजा। इस मौके पर सदस्यों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। पूजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधे और वृक्षों को मोली बांधी और मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। इस मौके पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन मोहन भागवत का संदेश सुना। उन्होंने अपील की कि इस समय प्रकृति संरक्षण बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम के जरिये आम लोगों को प्रकृति से जुडऩे का संदेश दिया गया।

आरएसएस पर्यावरण संरक्षण को लेकर काफी जागरूक है। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत हमेशा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर देते रहते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही भूमि संरक्षण के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव जगाना भी उद्देश्य है। इसके अलावा लोगों को नैतिकता, संस्कार और प्राचीन मूल्यों की ओर फिर से उन्मुख करना है। स्वयंसेवकों ने परिवार के साथ नियत समय पर अपने-अपने घरों में पौधों और वृक्षों का पूजन किया। इस मौके पर तुलसी के पौधे की पूजा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग तथा हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन के आह्वान पर रविवार को पूरे देश में लगभग एक करोड़ परिवार एक साथ एक समय पर अपने घरों में पौधों की पूजा कर रहे है। संघ ने इस कार्यक्रम को प्रकृति वंदन नाम दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img