राष्ट्रीयसेट पर मच गया हंगामा- देखें Video, गाने शूटिंग के दौरान प्रिया...

सेट पर मच गया हंगामा- देखें Video, गाने शूटिंग के दौरान प्रिया प्रकाश वारियर हुईं हादसे का शिकार

[object Promise]

नई दिल्ली। ‘विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश वारियर आज करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनने वाली प्रिया प्रकाश के महज​ कुछ ही सेकेंड के ‘आंख मारने’ वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। प्रिया प्रकाश सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके लेटेस्ट वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों वह प्रिया प्रकाश वारियर अपनी आने वा​ली तेलुगू फिल्म ‘क्रैक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह इसी फिल्म के साथ ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस मूवी में वह एक्टर नितिन के साथ नजर आएंगी। इन दिनों वह​ फिल्म ‘क्रैक’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं शूटिंग के दौरान प्रिया प्रकाश के साथ एक हादसा हो गया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह ‘क्रैक’ फिल्म के गाने की शूटिंग कर रही हैं। वह इस वीडियो में भागते हुए आती हैं और नितिन की पीठ पर चढ़ जाती हैं कि तभी उनके साथ हादसा हो जाता है। दरअसल, जब वह दौड़कर नितिन की पीठ पर चढ़ रही होती हैं तो वह उनको पकड़ नहीं पाते हैं। इसकी वजह से प्रिया प्रकाश वारियर भी अपना बैलेंस खो देती हैं और जीमन पर गिर जाती हैं।

प्रिया प्रकाश वारियर सीधा जमीन पर सिर के बल गिरती हैं। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि वह बहुत ही जोर से गरी हैं और उन्हें सिर पर चोट आई होगी। लेकिन जैसे ही वह गिरती हैं सेट पर मौजूद सभी लोग भागकर आते हैं उन्हें उठाने के लिए। तभी नितिन उनका हाथ पकड़कर उन्हें उठाते हैं। सब लोग प्रिया से पूछते हैं कि वह ठीक हैं इस पर वो कहती हैं हां मैं ठीक हूं।

इस वीडियो को प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘यह जिंदगी किस तरह से मुझे धराशायी करती है, उसकी एक झलक है, और मैं हर बार खड़ी होती हूं और पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ती हूं।’ इस तरह प्रिया प्रकाश वारियर ने इस वीडियो को अपनी जिंदगी से जोड़ कर देखा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कुछ पल के लिए इस वीडियो ने उनके फैंस को डरा ही दिया था लेकिन वह पूरी तरह से ठीक हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories