नई दिल्ली दिल्ली में HSRP और कलर कोडेड स्टीकर लागू होने के बाद रोज एक नई परेशानी उभर कर सामने आ रही है, मिली जानकारी के मुताबिक एचएसआरपी वेबसाइट को हैक कर नंबर प्लेट और कलर-कोडेड स्टिकर की बुकिंग में करीब पांच घंटे तक सेंध लगाई गई है। एचएसआरपी वेबसाइट को सुबह करीब 10.50 पर हक किया गया था, जिसे ठीक करने में शाम तक का समय लगा। इस विषय पर बात करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि इसके खिलाफ दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज की गई है।
दिल्ली परिवहन विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नौ जिलों में एक अभियान के तहत वाहन पर HSRP और कलर कोडेड स्टिकर ना होने पर करीब 239 चालान जारी किए थे।

