[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जिला मुख्‍यालय पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन-लाठीचार्ज, ह‍िरासत में ल‍िए गए कार्यकर्ता
राष्ट्रीय

जिला मुख्‍यालय पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन-लाठीचार्ज, ह‍िरासत में ल‍िए गए कार्यकर्ता

admin
Last updated: April 17, 2026 1:27 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ, केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 19 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने राजधानी के जिला मुख्‍यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार को जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए।

[object Promise]
कृषि कानूनों को लेकर चल रहे गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को लखनऊ में क‍िसान आंदोलन के समर्थन में ज‍िला मुख्‍यालय पर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुल‍िस ने लाठीचार्ज क‍िया।

यहां से कलेक्ट्रेट जाते हुए पुलिस ने कार्यालय के पास ही बेरिकेडिंग कर सबको रोक लिया। उग्र हो रहे कार्यकर्ताओ को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। गन्ने और संतरे लेकर कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूर्व नगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, नगर महासचिव सौरभ सिंह यादव, प्रवक्ता डॉक्टर आशुतोष वर्मा, महिला नगर अध्यक्ष किरण पांडेय, महासचिव कहकशा सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव सहित कई कार्यकर्ता यहां मौजूद हैं। पार्टी इससे पहले कृषि कानून के विरोध में किसान यात्रा निकाल रही थी

केंद्र सरकार चाहती है कि कृषि कानूनों को लेकर चल रहे गतिरोध को बातचीत के माध्यम से खत्म किया जाए, लेकिन किसान इसको वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस दौरान किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।

नगर अध्य्क्ष सुशील दीक्षित और महासचिव सौरभ सिंह यादव गिरफ्तार। पुल‍िस वैन में भरकर भेज गए कार्यकर्ता। वहीं नगर अध्य्क्ष सुशील दीक्षित सहित कार्यकर्ताओ को लेकर जा रही पुलिस की बस ओडियन सिनेमा के सामने खराब हो गई।

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में क‍िसान सोमवार को रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के आवास 4 दिलकुशा आवास पर ज्ञापन सौंपने जाएंगे। मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर को भी ज्ञापन सौपेंगे। आम आदमी पार्टी  की 75 ज़िला इकाई भी क‍िसान आंदोलन में शाम‍िल होगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article तेज रफ्तार ट्रक और टवेरा में आमने-सामने भिड़ंत,1 की मौत व 3 घायल
Next Article किसान आंदोलन : पूर्वांचल में किसान आंदोलन के मद्देनजर विपक्षी नेताओं की नजरबंदी शुरू

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?