[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » तीन दिन बाद खुलेंगे स्कूल, सेक्शन वाइज बुलाए जाएंगे बच्चे
राष्ट्रीय

तीन दिन बाद खुलेंगे स्कूल, सेक्शन वाइज बुलाए जाएंगे बच्चे

admin
Last updated: April 17, 2026 1:41 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

प्रतापगढ़ : कोरोना संक्रमण काल के बाद 19 अक्टूबर से स्कूल खोले जा रहे हैं। इस दौरान स्कूलों में बच्चों को आने को लेकर अभिभावकों से लिखित अनुमति ली जाएगी। इसके साथ ही स्कूल संचालकों को कोविड- 19 से बचाव के सारे इंतजाम करने होंगे। इसके लिए डीआइओएस ने शुक्रवार को स्कूलों के प्रधानाचार्यो से आनलाइन बैठक कर निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्रों के आने को लेकर अभिभावकों से अनुमति ली जाए। उन्हें सेक्शन वाइज बुलाया जाए। बच्चों को एक-एक मीटर की दूरी पर बैठा कर शिक्षा दी जाए। स्कूल संचालकों को संपूर्ण स्वच्छता बनाए रखना होगा। संक्रमण से बचाव के सारे इंतजाम करने होंगे। डीआइओएस सर्वदा नंद ने बताया कि छात्रों के विद्यालय आने के पहले शिक्षक अभिभावकों से मिल कर उनसे बच्चों को स्कूल भेजने की लिखित अनुमति प्राप्त कर लें।

[object Promise]
कोरोना संक्रमण काल के बाद 19 अक्टूबर से स्कूल खोले जा रहे हैं। इस दौरान स्कूलों में बच्चों को आने को लेकर अभिभावकों से लिखित अनुमति ली जाएगी। इसके साथ ही स्कूल संचालकों को कोविड- 19 से बचाव के सारे इंतजाम करने होंगे। इसके लिए डीआइओएस ने शुक्रवार को स्कूलों के प्रधानाचार्यो से आनलाइन बैठक कर निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्रों के आने को लेकर अभिभावकों से अनुमति ली जाए। उन्हें सेक्शन वाइज बुलाया जाए।

बच्चों को सेक्शन वाइज ही कालेज में बुलाया जाएगा। कालेज में कक्षा नौ में सात, दस में पांच, 11 में पांच, 12 में चार सेक्शन हैं। अभिभावकों से लिखित अनुमति के लेने के बाद बालिकाओं को सेक्शन वाइज बुलाकर उन्हें शारीरिक दूरी के मानक के अनुसार एक मीटर दूरी पर बैठाया जाएगा।

गरिमा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, जीजीआइसी

 

सेक्शन वाइज बच्चों को बुलाया जाएगा। कक्षा नौ में छह, कक्षा 10 में छह, कक्षा 11 व 12 में चार-चार सेक्शन हैं। एक दिन में एक सेक्शन के बच्चों को उनके अभिभावकों की सहमति पर विद्यालय में बुलाया जाएगा।

-बीके सोनी, प्रधानाचार्य, न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल —-

19 अक्टूबर से बच्चों को भेजने को लेकर अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। दो पाली में स्कूल चलाएंगे। एक कक्षा के बीस बच्चों को एक दिन तथा बीस बच्चे को दूसरे दिन बुलाया जाएगा। अभिभावकों से लिखित अनुमति के बाद ही बच्चे बुलाए जाएंगे।

  • डॉ. प्रभात शर्मा, प्रधानाचार्य, प्रभात एकेडमी

 

19 अक्टूबर से बच्चों को कालेज में सेक्शन वाइज बुलाया जाएगा। बच्चों को कोविड के नियमों के तहत बैठाया जाएगा। अभिभावकों से लिखित अनुमति लेने का कार्य किया जा रहा है। बचाव के सारे इंतजाम विद्यालय में रहेंगे।

राजकुमार सिंह, प्रधानाचार्य, जीआइसी

 

सरकार का यह कदम तभी स्वागत योग्य होगा, जब विद्यालयों में सावधानी बरती जाए। ज्यादातर विद्यालय सावधानी नहीं रखते हैं।

-शारदा प्रसाद मिश्र, अभिभावक,गौरा प्रतापगढ़

 

सरकार का स्कूल खोलने का निर्णय ठीक है, लेकिन यह सावधानी रखी जाए कि विद्यार्थियों का जीवन सुरक्षित भी रहे। उनकी पढ़ाई भी जारी रहे और उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो।

-मो.मुस्तकीम, अभिभावक

 

विद्यालय में संसाधनों का अभाव है, सेनिटाइजर रोज कैसे होगा। जागरूकता का अभाव है। यदि लोग जागरूक रहें तो विद्यालय खोला जा सकता है । छोटे बच्चों का विद्यालय अभी नहीं बुलाना चाहिए।

  • विनय कुमार तिवारी, अभिभावक

 

विद्यालय अभी एक महीना नहीं खुलना चाहिए। कोरोना की रफ्तार अब कम हो रही है। एक महीने बाद संख्या कम हो जाएगी। एक महीने बाद विद्यालय खुलने चाहिए।

-ब्रह्मदेव तिवारी, अभिभावक

 

विद्यालय खोलने का निर्णय स्वागत योग्य है। हम विद्यालय में सावधानी बरतेंगे व प्रतिदिन विद्यालय को सैनिटाइज करेंगे। सभी छात्र छात्राओं को सामाजिक दूरी रखते हुए शिक्षण कार्य करेंगे। हर विद्यार्थी मास्क में ही विद्यालय आएगा। सरकार की गाइड लाइन का पालन होगा।

-स्कंद नारायण तिवारी, शिक्षक

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article खुलेआम सड़क पर पड़ा सामान चोरी करते और देखकर भी नहीं टोकती थी पुलिस, जानिए-क्यों
Next Article ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के अवसर पर डीएम, एडीएम व सीएमओ के साथ केएनआईटी छात्रावास में किया हैंडवाश और कोरोना से बचाव के लिए किया जागरूक

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?