राष्ट्रीयकांग्रेस नेताओं पर सिंधिया का हमला, कहा आप सुनाने आए हैं तो...

कांग्रेस नेताओं पर सिंधिया का हमला, कहा आप सुनाने आए हैं तो सुनना भी पड़ेगा

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस सहित विपक्ष के सभी नेताओं पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने विपक्षी नेताओं के सरकार पर हमले का जवाब देते हुए कहा कि आप सुनाने के लिए तो आ गए, लेकिन सुनने के लिए नहीं आए, अब आपको सुनना पड़ेगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिस सरकार ने किसानों को लागत से डेड़ गुना एमएसपी का भुगतान किया। जिस सरकार ने 2013-14 में 236 करोड़ से 40 गुना यानी 10,850 करोड़ रुपये दलहन किसानों को भुगतान किया, जिस सरकार ने किसानों के सम्मान के लिए हर साल उनके खाते में 6,000 रुपये पहुंचाया हो, जिस सरकार ने फसल बीमा योजना लागू की हो, वो सरकार किसान विरोधी नहीं बल्कि किसानों के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंधिया ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई घटना के मुद्दे को उठाते हुए विपक्षी सांसदों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गौरव का दिवस होता है। 394 पुलिसकर्मियों और पत्रकारों को घायल किया। तिरंगे को लेकर पुलिसकर्मियों को पीटा गया और कुएं में फेंका गया। राजधानी के कई हिस्सों को तहस-नहस कर दिया गया। उसके बाद भी जब सदन चलता है तो राष्ट्रपति अभिभाषण का बहिष्कार कर देश और लोकतंत्र का तिरस्कार किया जाता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्षी नेताओं की कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत में कोरोना प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है। जो विश्व में सबसे बड़ा आंकड़ा है। भारत को दूसरी लहर छू भी नहीं सकी है। नेतृत्व ने सही समय पर सही निर्णय लिया। लॉकडाउन से लाखों लोगों की जान बची। खुद कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा की संसदीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सरकार के प्रयासों की सराहना की है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories