राष्ट्रीयकिशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंग रेप, गर्भवती होने पर खुला राज !

किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंग रेप, गर्भवती होने पर खुला राज !

[object Promise]

 

लखनऊ। पीड़ित किशोरी का आरोप है कि वह अपने प्रेमी राजू के घर गई हुई थी, तो उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई और राजू ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो के माध्यम से आरोपी युवक ने कई बार उसको वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाया और विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने के साथ-साथ अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो उसने साथ रहने का दबाव बनाया। जिस पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी और मौके से भाग निकले नाबालिक किशोरी ने इस बात की शिकायत देर रात महानगर थाने पहुंचकर पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार एक युवक ने नेपाल से नाबालिग किशोरी को काम करने के बहाने लखनऊ बुलाया। जिसके बाद उस को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया और अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया। नाबालिग किशोरी दुष्कर्म से 5 महीने की गर्भवती भी हो गई। जिसके बाद कल देर रात किशोरी महानगर थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पीड़ित किशोरी का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले उसको प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों द्वारा हुए दुष्कर्म से किशोरी गर्भवती हो गई। साथ रहने का दबाव बनाया, आरोपी ने इसका इनकार किया और उसकी जमकर पिटाई की देर रात किशोरी महानगर थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई महानगर पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज किया और अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फिलहाल कई लोग अभी भी इस मामले में फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है और कुछ डॉक्टरों के नाम भी इस घटना में सामने आ रहे हैं। जिस पर जांच की जा रही है फिलहाल नाबालिग किशोरी का मेडिकल करा कर पुलिस उससे और आरोपियों की पूछताछ में जुटी हुई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories