[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अस्‍पताल के गोबर गैस टैंक में 11 खोपड़ी और 56 अन्‍य अंग मिलने से फैल गई सनसनी
राष्ट्रीय

अस्‍पताल के गोबर गैस टैंक में 11 खोपड़ी और 56 अन्‍य अंग मिलने से फैल गई सनसनी

admin
Last updated: April 17, 2026 12:33 pm
admin
Share
SHARE

वर्धा. महाराष्‍ट्र (Maharashtra)  के वर्धा जिले की तहसील आर्वी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक अस्‍पताल के गोबर गैस टैंक में 11 भ्रूण खोपड़ी और 56 अन्‍य अंग मिलने से सनसनी फैल गई है. इस मामले में पुलिस ने अस्‍पताल की डॉ रेखा कदम सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. वर्धा के पुलिस अधीक्षक प्रशांत होल्कर ने कहा है कि इस अस्‍पताल की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई है. यह मामला गंभीर है, इसलिए छानबीन कर साक्ष्‍य जुटाए जा रहे हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आर्वी के कदम अस्‍पताल के बारे में शिकायत मिली थी. शिकायत में बताया गया था कि इस अस्‍पताल में जबरन गर्भपात कराया गया जिससे रेप पीड़िता की हालत बिगड़ गई है. पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी बेटी 13 साल की है. उसके साथ एक नाबालिग लड़के ने रेप किया था. लड़की का कदम अस्‍पताल में जबरन गर्भपात करा दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. पुलिस ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर नाबालिग लड़के के खिलाफ दुष्‍कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

आर्वी पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि अस्‍पताल के गोबर गैस टैंक में कुछ संदिग्‍ध रखा हुआ है. इस पर जब पुलिस ने टैंक खोला तो उसमें से 11 भ्रूण खोपड़ी और 56 अन्‍य अंग बरामद हुए. इसे तालुका मेडिकल अस्‍पताल के डॉक्‍टर के पास भेजा गया है. वहीं डॉ रेखा कदम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे और चार अन्‍य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में कर लें स्नान, बढ़ेगी समृद्धि , जानिए मंत्र-पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Next Article 24 घंटे में लगभग 2.47 लाख नए केस, लॉकडाउन की तैयारी ? शराब, बिस्किट की दुकानों पर टूटे लोग

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?