राष्ट्रीयदिल्ली में सनसनीखेज घटना : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटकर चेहरे पर कालिख...

दिल्ली में सनसनीखेज घटना : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटकर चेहरे पर कालिख पोतकर, जूते की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया गया ….Video Viral !

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है. यहां विवेक विहार में एक महिला के बाल काट दिए गए, चेहरे पर कालिख पोत दी गई और जूते की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया गया. महिला की छोटी बहन की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया. पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करके चार महिलाओं को अरेस्ट किया है. 

पुलिस के अनुसार, महिला के साथ कुछ लोगों की पुरानी दुश्मनी थी, इस कारण इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़ित महिला विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है. पीडिता की बहन के अनुसार, महिला के घर के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का अक्सर उससे बात करना चाहता था. उस लड़के ने 12 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी. लड़के के परिवार वालों को लगता था कि खुदकुशी का कारण पीड़ित  महिला है. 

पुलिस इन सभी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है. लड़के की आत्महत्या के बाद महिला किराए पर रह रही थी. लड़के के चाचा का आरोप है कि उन्हें चाकू लगाया और उनकी भतीजी के पास ले गए. बुधवार को लगभग 12 बजे लड़की को कड़कड़डूमा से लड़की को किडनैप करके ले आये. आरोप है कि सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसके सारे बाल काटे, चेहरे पर कालिख पोती और जूते की माला पहना कर गली में घुमाया. 

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories