पुडुकोट्टई। तमिलनाडु के पुडुकोट्टई के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतका के परिजन को पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, बच्ची 30 जून को लापता हो गई थी। अगले दिन उसके परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला एक युवक आखिरी बार उसके साथ देखा गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपित बच्ची को मंदिर ले गया था। वहां से बच्ची को दूसरी जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी। 25 वर्षीय आरोपित ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या, एससी-एसटी व पॉक्सो आदि एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

