राष्ट्रीयसातवें वेतन आयोग : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 31 फीसदी डीए...

सातवें वेतन आयोग : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 31 फीसदी डीए जुड़ सकता है

नई दिल्ली: अगर आप भी अपने डीए (DA hike) का इंतजार कर रहे हैं तो केंद्र सरकार (Central govt) जल्द ही इसका भुगतान कर सकती है. केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को दशहरे से पहले बढ़े हुए डीए की सौगात मिल सकती है. माना जा रहा है कि सितंबर महीने के आखिर तक आपके खाते में डीए की तीन किस्तों का भुगतान किया जा सकता है.

कर्मचारियों के डीए को पिछले साल फ्रीज किया गया था, लेकिन हाल ही में की गई मीटिंग के मुताबिक, आखिर सितंबर तक आपको डीए की तीन किस्तों का भुगतान मिल सकता है. इसके साथ ही जुलाई और अगस्त का भी एरियर (DA Arrear) मिल सकता है.

नेशनल काउंसिल ऑफ JCM शिव गोपाल मिश्र के मुताबिक, DA को लेकर बैठक जून महीने में की गई थी, जिसमें इस बात पर सहमति बनी कि सितंबर महीने के आखिर तक कर्मचारियों को उनके अटके हुए डीए का फायदा मिल जाएगा. यानी सितंबर महीने की सैलरी के साथ आपको तीनों किस्तों का भुगतान हो जाएगा.

कितना बढ़ेगा DA?

डीए में इजाफे की बात की जाए तो इस समय कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है. वहीं, अगर हम इसमें पिछली तीन किस्तों को जोड़ देते हैं तो आपको 28 फीसदी डीए मिलेगा. बता दें इसमें जनवरी 2020 का 4 फीसदी डीए, जून 2020 का 3 फीसदी डीए और जनवरी 2021 में यह 4 फीसदी है.

इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि जून 2021 के डीए का फायदा भी आपको अभी मिल सकता है और जून 2021 में बढ़े हुए महंगाई भत्ते के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं. यह डाटा जल्द ही जारी किया जा सकता है. AICPI के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में भी 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ सकता है. तो इस तरह से आपको कुल डीए 31 फीसदी हो जाएगा, जिसका भुगतान आपको सितंबर महीने के आखिर में किया जा सकता है

जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 31 फीसदी डीए जुड़ सकता है. अगर आपकी बेसिक सैलरी (न्यूनतम वेतन) 25,000 रुपये है तो उस पर आपको 31 फीसदी डीए का फायदा मिलगा. यानी आपके डीए में 25,000 रुपये का 31 फीसदी यानी कुल 7750 रुपये होगा. बता दें सभी कर्मचारियों की सैलरी उनके पे-स्केल के हिसाब से अलग-अलग होगी तो आप अपनी सैलरी के हिसाब से इसे कैलकुलेट कर सकते हैं.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories