राष्ट्रीयLove Jihad Case Kanpur: वीडियो वायरल करने वाली शालिनी ने बनाया नया...

Love Jihad Case Kanpur: वीडियो वायरल करने वाली शालिनी ने बनाया नया फेसबुक अकाउंट, गाजियाबाद में तलाश रही पुलिस

कानपुर धर्म परिवर्तन के बाद फैसल नाम के युवक से निकाह करने के दावा का वीडियो वायरल करके खलबली मचाने वाली बर्रा की शालिनी यादव ने अब नया फेसबुक अकाउंट बना लिया है। पुलिस अब तक उसका पता नहीं लगा सकी है। फैसल के रिश्तेदार के घर फतेहपुर से खाली हाथ लौटने के बाद पुलिस की एक टीम अब भी गाजियाबाद में उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Love Jihad Case Kanpur: वीडियो वायरल करने वाली शालिनी ने बनाया नया फेसबुक अकाउंट, गाजियाबाद में तलाश रही पुलिस
फैसल के रिश्तेदार के घर पर रुकने की जानकारी पर फतेहपुर के बाद अब पुलिस गाजियाबाद में शालिनी की तलाश कर रही है।

सर्विलांस और दिल्ली पुलिस की मदद

शालिनी की बरामदगी के लिए किदवई नगर पुलिस दो दिन से गाजियाबाद में डेरा जमाए है। इस काम में सर्विलांस और दिल्ली पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। उधर, इस जानकारी पर कि फैसल उसे लेकर फतेहपुर में अपने रिश्तेदार के घर पर रुका है, वहां गई पुलिस टीम जांच कर लौट आई है। पुलिस की तैयारी शालिनी को बरामद करके अदालत में उसका बयान करवाना है ताकि सच और झूठ का पता लगने के बाद इस प्रकरण को समाप्त किया जा सके।

शालिनी ने फेसबुक पर बनाया नया एकाउंट

शालिनी ने फेसबुक पर हाल ही नया अकाउंट बनाया है। इसमें उसने 11 अगस्त को अपनी और फैसल की फोटो और दो वीडियो अपलोड किए हैं। इसमें वह निकाह करने की बात कह रही। पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़े जाने का विरोध भी करती दिखाई पड़ रही है। हालांकि दो में से एक ऐसा भी वीडियो है, जिसमें कई बार कट किया गया है।

ये था मामला

बर्रा छह निवासी जयचंद्र यादव की 21 वर्षीय बेटी शालिनी यादव करीब दो सप्ताह पहले कोङ्क्षचग सेंटर जाने की बात बोलकर निकली थी। वह जूही लाल कॉलोनी के फैसल के साथ चली गई। शालिनी की मां सतरूपा ने किदवई नगर थाने में तहरीर देकर मोहम्मद फैसल सहित सात लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ बाबूपुरवा आलोश सिंह का कहना है कि शालिनी की बरामदगी के लिए पुलिस भरपूर प्रयास कर रही है। कई टीमें जिलों के बाहर काम पर लगी हैं। शालिनी के बरामद होने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराये जाएंगे। इसके बाद ही तय होगा कि कौन सच और कौन झूठ बोल रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories