[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शर्मनाक : चीन ने भारत को घटिया PPE किट की सप्लाई
राष्ट्रीय

शर्मनाक : चीन ने भारत को घटिया PPE किट की सप्लाई

admin
Last updated: April 17, 2026 2:38 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। देश में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) की कमी की समस्या से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। इस मामले से वाकिफ एक शख्स ने बताया कि चीन से आए इन अहम उपकरणों में से कई का इस्तेमाल नहीं हो रहा है क्योंकि वे भारत में हुई सुरक्षा जांच में फेल रहे। चीन इन उपकरणों को सप्लाई करने वाला दुनिया का सबसे प्रमुख देश है। इस बीच कोरोना की जांच के लिए चीन से 6.5 लाख टेस्टिंग किट आ रहे हैं, जिनके आज भारत पहुंचने की उम्मीद है।

सूत्रों ने बताया कि चीन से 6.5 लाख टेस्टिंग किट जल्द आने वाले हैं। उम्मीद है कि गुरुवार को ही ये भारत आ जाएं। इनमें से ग्वांगझू वोंडफो से 3 लाख और झुहाई लिवजोन से 2.5 लाख रैपिड ऐंटी-बॉडी टेस्टिंग किट्स आ रहे हैं। इसके अलावा एमजीआई शेनजेन से 1 लाख आरएनए एक्स्ट्रेक्शन किट्स आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बुधवार देर रात तक इन कंसाइनमेंट के लिए कस्टम क्लियरेंस मिल चुका था और अब ये हवाई जहाज के जरिए भारत के लिए रवाना भी हो चुके हैं।

पूरी दुनिया में चीन ने भेजे हैं घटिया PPE किट
जिस चीन से कोरोना वायरस दुनियाभर में फैला, अब वही मेडिकल सप्लाई के नाम पर दुनिया के साथ मजाक कर रहा है। यूरोपीय देशों समेत कई जगहों पर चीन ने इतने घटिया पीपीई किट भेजे हैं, जिन्हें पहना ही नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें चीन के भेजे पीपीई किट पहनते ही फट जा रहे हैं। मास्क के नाम पर भी चीन ने शर्मनाक हरकतें की हैं। बीतें दिनों उसने अपने ‘सदाबहार दोस्त’ पाकिस्तान तक को अंडरवेअर से बने मास्क भेजे थे। अब भारत के साथ भी उसने ऐसा ही भद्दा मजाक किया है। हालांकि, किरकिरी के बाद चीन ने अपने यहां क्वॉलिटी चेक बढ़ाया है।

5 अप्रैल तक भारत में चीन से करीब 1.70 लाख PPE किट की सप्लाई आई थी, जिसमें से 50,000 किट क्वॉलिटी टेस्ट में खरे नहीं उतरे। सूत्र ने बताया, ‘30,000 और 10,000 PPE किट के दो छोटे कंसाइनमेंट्स भी टेस्ट में पास नहीं हो पाए।’ इन उपकरणों की जांच डिफेंस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की ग्वालियर स्थित लैबोरेटरी में हुई थी।

भारत में हर रोज करीब 1 लाख पीपीई किट की जरूरत
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि वे सिर्फ CE/FDA से मान्यता प्राप्त PPE ही खरीद रहे हैं। हालांकि सरकार को कई कंसाइनमेंट्स डोनेशन के तौर पर भी मिले हैं, जो क्वॉलिटी टेस्ट में सही नहीं पाए गए और ऐसे में उनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। सूत्र ने बताया, ‘जिन किट्स को FDA/CE से मान्यता नहीं मिली है, उन्हें भारत में क्वॉलिटी टेस्ट से गुजरना होता है।’

सूत्र ने बताया कि क्वॉलिटी टेस्ट में जो कंसाइनमेंट्स फेल हुए हैं, उन्हें देश की बड़ी प्राइवेट कंपनियों ने डोनेशन के तौर पर भारत सरकार को दिया था। हालांकि उन्होंने इन दानकर्ताओं के नाम से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी। भारत को रोजाना करीब 1 लाख PPE की जरूरत है। हालांकि एक्सपोर्ट में गिरावट और वायरस के प्रकोप के चलते दुनियाभर में मांग बढ़ने के चलते इन किट्स की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई काफी चुनौतीपूर्ण बन गई है।

भारत में अधिकतर किट्स चीन, जापान और कोरिया से आते हैं। हालांकि जापान और कोरिया के किट्स काफी महंगे हैं। दुनियाभर में तेजी से फैलते कोरोना वायरस के चलते यूरोप और अमेरिका ने अब एक्सपोर्ट के लिए इन किट्स को बनाना बंद कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि किट की कमी को पूरा करने के लिए ट्रेडर्स के जरिए अतिरिक्त 10 लाख सूट्स का ऑर्डर दिया गया है। इन ट्रेडर में एक सिंगापुर की कंपनी भी शामिल है। हालांकि ये सभी सूट्स चीन से ही मंगाए जाने हैं।

सरकार 18 अप्रैल से डिलीवरी मिलने की उम्मीद कर रही है। सूत्रों ने बताया, ‘मई के पहले हफ्ते तक हमारे पास ये सूट्स होने चाहिए। इस बीच और भी ऑर्डर दिए जाएंगे।’ सरकार का आंतरिक आकलन कहता है कि अगर भारत में पास इस समय 20 लाख सूट्स होते तो वह अभी के मुकाबले कहीं बेहतर स्थिति में होता। अधिकारियों का कहना है कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘ऑर्डर की संख्या बढ़ती जा रही है। अधिकतर ऑर्डर चीन से आने हैं। इस मामले में अभी तक हम पूरी तरह इंपोर्ट पर निर्भर थे और हमने कभी नहीं सोचा था कि इसकी मांग में बढ़ोतरी होगी।’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Rani Mukerji Sexy Video: खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी के लेटेस्ट सेक्सी वीडियो ने फैंस का छुड़ाया पसीना, सेक्सी क्लीवेज देख फटी रह गयी आंखें !
Next Article Covid-19 पाॅजीटिव डिलीवरी बाॅय कर रहा था पिज्जा सप्लाई, 72 घर सील

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?