नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जोरदार हमला बोला है। गंभीर ने ट्वीट कर सीएम केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा कि आखिरकार वो लोगों की जान से और कितना खेलेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी पीपीई किट को लेकर गंभीर केजरीवाल पर हमलावर हुए थे।
लोगों की जान से और कितना खेलेंगे @ArvindKejriwal?
राशान दुकानदारों ने दिल्ली सरकार के दावों की धज्जियाँ उड़ा दी हैं.
ना PPE Kits, ना टेस्ट और ना इलाज, पिछले 1 महीने से वो निहत्थे लड़ाई लड़ रहें हैं.
क्या सिर्फ मरने के बाद मुआवजे के लिए चुना है सरकार को? शर्मनाक !! @BJP4Delhi pic.twitter.com/G13DYMq9B1— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 25, 2020
गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लोगों की जान से और कितना खेलेंगे अरविंद केजरीवाल ? राशन दुकानदारों ने दिल्ली सरकार के दावों की धज्जियाँ उड़ा दी हैं। ना PPE Kits, ना टेस्ट और ना इलाज, पिछले 1 महीने से वो निहत्थे लड़ाई लड़ रहें हैं। क्या सिर्फ मरने के बाद मुआवजे के लिए चुना है सरकार को? शर्मनाक !!
गौतम गंभीर ने एक दुकानदारों का लेटर भी साथ में पोस्ट किया है। जिसमें दुकानदार दिल्ली सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। लेटर पर लिखा है कि हम लोग कोरोना वायरस के खौफ के बीच सातों दिन लोगों को जरूरत का सामान दे रहे हैं लेकिन उनको बचने के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किया गया। दुकानदारों का कहना है कि उनके पास हर तरह के लोग आते हैं और पता नहीं चलता कि कौन इस बीमारी से ग्रसित है या फिर कौन नहीं। उनका कहना है कि अब तक उनका कोई टेस्ट भी कराया गया न ही उनको पीपीई किट दी गईं।

