[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली हाईकोर्ट से शशि थरूर को मिली बड़ी राहत, लगाई रोक मानहानि केस की सुनवाई पर
राष्ट्रीय

दिल्ली हाईकोर्ट से शशि थरूर को मिली बड़ी राहत, लगाई रोक मानहानि केस की सुनवाई पर

admin
Last updated: April 17, 2026 1:40 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए की गई एक टिप्पणी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता व सांसद शशि थरूर को राहत मिल गई है। निचली अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की पीठ ने थरूर के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है। पीठ ने साथ ही याचिका पर शिकायतकर्ता भाजपा नेता राजीव बब्बर से जवाब मांगा है। याचिका पर नौ दिसंबर को अगली सुनवाई होगी।

शशि थरूर की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अधिवक्ता विकास पाहवा ने निचली अदालत के 27 अप्रैल 2019 के आदेश को रद करने की मांग की है। जिसके तहत उन्हें आपराधिक मानहानि की शिकायत में आरोपित के रूप में पेश होने का आदेश दिया गया था।

अधिवक्ता गौरव गुप्ता के माध्यम से दायर याचिका में दो नवंबर 2018 की शिकायत को भी रद करने की मांग की गई है। पाहवा ने तर्क दिया कि निचली अदालत का आदेश कानून की दृष्टि से ठीक नहीं है और आपराधिक न्यायशास्त्र के तय सिद्धांतों के खिलाफ है। निचली अदालत ने इस तथ्य को पूरी तरह से नजरअंदाज किया है कि बब्बर द्वारा की गई शिकायत पूरी तरह से झूठी और तुच्छ है। राजीव बब्बर द्वारा निचली अदालत में थरूर के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी।

राजीव बब्बर ने दावा किया था कि शशि थरूर के बयान से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अक्टूबर 2018 में थरूर अपने एक बयान में दावा किया था कि स्वयं सेवक संघ के एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की तुलना शिव¨लग पर बैठे एक बिच्छू से की थी। थरूर को इस मामले में जून 2019 में निचली अदालत ने जमानत दी थी। राजीव बब्बर ने कहा था कि वे भगवान शिव के भक्त हैं और उक्त बयान देकर शशि थरूर ने करोड़ों शिव भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बेबाक बयानी के चलते  कंगना रनौत के सिर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
Next Article कुशीनगर : दिनदहाड़े बदमाशों ने मिलकर तीन लोगों को दिनदहाड़े गोली मारी,दो की मौत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?