राष्ट्रीयराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, गुजरात में कांग्रेस के 2...

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, गुजरात में कांग्रेस के 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ी

[object Promise]

कांग्रेस को झटका, से पहले 2 विधायकों ने गुजरात में छोड़ी पार्टी

गांधीनगर। राज्यसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुजरात में कांग्रेस के 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक कर्जन से पार्टी के विधायक अक्षय पटेल और कपराडा से विधायक जीतू चौधरी ने पार्टी छोड़ दी है। मार्च में भी कांग्रेस के 5 विधायकों ने त्यागपत्र दिया था और अब और 2 विधायकों के पार्टी छोड़ने से गुजरात विधानसभा में कांग्रेस का संख्याबल घटकर 66 रह गया है।

राज्यसभा चुनावों से ठीक पहले पार्टी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों विधायकों का त्यागपत्र मंजूर भी कर लिया है। चुनाव आयोग ने हाल ही में 7 राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन 18 सीटों में 4 राज्यसभा सीटें गुजरात की भी हैं। चुनाव की तारीख 19 जून घोषित की गई है।

आपको बता दें कि इन 18 राज्यसभा सीटों में आंध्र प्रदेश के 4 सीटें, गुजरात की 4 सीटें, मध्य प्रदेश की 3 सीटें, झारखंड की 2 सीटे, मणिपुर की एक सीट, मेघालय की एक सीट और राजस्थान की 3 सीटें शामिल हैं। अब गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

गुजरात विधानसभा में मौजूदा संख्याबल को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब 4 राज्यसभा सीटों में से 1 सीट पर तो आसानी से जीत हासिल कर लेगी लेकिन 2 विधायकों के त्यागपत्र से दूसरी सीट पर अब उसके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

भाजपा के लिए 2 सीटों पर जीत तय मानी जा रही है लेकिन पार्टी ने नरहरि अमीन के तौर पर तीसरा प्रत्याशी भी मैदान में उतारा है। ऐसे में अब दोनों पार्टियों के बीच एक सीट पर खींचातानी होने की उम्मीद है।

गौरतलब हो कि इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के तीन विधायकों- किरीट पटेल, ललित वसोया और ललित कागथारा ने गांधीनगर में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात की, जिससे उनके दल-बदल की अटकलें लगनी शुरू हो गईं।

हालांकि, इन विधायकों ने अफवाहों को दरकिनार कर दावा किया कि वे कोरोना वायरस तथा लॉकडाउन से संबंधित विभिन्न मुद्दों के संबंध में बात करने गए थे। पाटन विधानसभा सीट से विधायक किरीट पटेल ने कहा कि उनमें से कोई भी भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories